फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   बैंक से पैसे जमा करवा बाहर आए युवक के हाथ से मोबाइल झपटा

बैंक से पैसे जमा करवा बाहर आए युवक के हाथ से मोबाइल झपटा

Wed, 09 Jan 2019 09:58 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 09 Jan 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
बैंक से पैसे जमा करवा बाहर आए युवक के हाथ से मोबाइल झपटा
दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवकों ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

मोबाइल छीन कर भागे आरोपियों की मिली सीसीटीवी फुटेज
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। बैंक में पैसे जमा करवाकर बाहर आए युवक से बाइक सवार दो युवकों ने मोबाइल छीन लिया। युवक, बाइक सवारों के पीछे भी भागा लेकिन आरोपी फरार हो गए। युवक ने थाना डिवीजन नंबर-3 की पुलिस को शिकायत दी है। जांच के दौरान वारदात स्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज मिली है। इसमें आरोपियों के चेहरे साफ नजर आ रहे हैं। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुट गई है।

भट्टियां के निशांत बाग निवासी सतनाम सिंह ने बताया कि वह शिवपुरी में कढ़ाई का काम करता है। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे वह शिवपुरी स्थित एक बैंक में पैसे जमा करवाने के लिए गया था। जब वह बैंक से पैसे जमा करवाने के बाद बाहर निकला तो उसे किसी का कॉल आया और वह मोबाइल सुनने लगा। इस दौरान पीछे से एक बाइक पर दो युवक आए और झपट्टा मारकर उसके हाथ से मोबाइल छीन कर ले गए। सतनाम का कहना है कि वह लुटेरों को पकड़ने के लिए उनके पीछे भी भागा लेकिन लुटेरे गलियों में होते हुए फरार हो गए। सूचना के बाद थाना डिवीजन नंबर-3 की पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल के कुछ दूर लगे एक सीसीटीवी में मोबाइल झपटने वाले बाइक सवार स्नेचर कैद हो गए। फुटेज में दोनों आरोपियों के चेहरे साफ नजर आ रहे है। बाइक चला रहे युवक ने टोपी पहन रखी है और लाल रंग की स्वैट-शर्ट पहनी हुई है। पीछे बैठे युवक ने संतरी रंग की स्वैट शर्ट पहनी है। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। स्नेचरों को पकड़ने के लिए शिकायतकर्ता ने सोशल मीडिया का सहारा लिया है। उसने आरोपियों की फुटेज सोशल मीडिया पर डाली है ताकि आरोपियों को पकड़ा जा सके। थाना डिवीजन तीन में तैनात एसआई शमशेर सिंह ने बताया कि आरोपियों की फुटेज मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed