फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   बाहरी राज्यों से लाकर करता था हेरोइन की सप्लाई, दो गिरफ्तार

बाहरी राज्यों से लाकर करता था हेरोइन की सप्लाई, दो गिरफ्तार

Wed, 08 Aug 2018 10:33 PM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
बाहरी राज्यों से लाकर करता था हेरोइन की सप्लाई, दो गिरफ्तार
हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

दोनों आरोपी पुलिस रिमांड पर, पूछताछ करने में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। बाहरी राज्यों और बॉर्डर एरिया से हेरोइन की खेप लाकर महानगर में सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को थाना डिवीजन पांच की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 100 ग्राम हेरोइन और सप्लाई के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को बस स्टैंड के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। मामले में जोगिंदर नगर निवासी राहुल नेगी और संत विहार निवासी रविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया। जहां से दोनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर वहां से गुजर रहे थे। पुलिस को देखकर आरोपियों ने बाइक घुमाने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपियों को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान राहुल नेगी के कब्जे से 55 ग्राम और रविंदर सिंह के कब्जे से 45 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी काफी समय से नशा तस्करी का धंधा कर रहे है। पुलिस काफी समय से आरोपियों की तलाश में थी लेकिन आरोपी हर बार पुलिस को चकमा दे जाते थे और बच जाते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी हुई है कि वह हेरोइन कहां से लाकर किन लोगों को सप्लाई करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed