{"_id":"5b65d6764f1c1ba43e8b530e","slug":"91533400694-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को अगवा कर फिरौती मांगने वाले गैंगस्टर को पुलिस ने तीन साथियों समेत किया ग्रिरफतार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को अगवा कर फिरौती मांगने वाले गैंगस्टर को पुलिस ने तीन साथियों समेत किया ग्रिरफतार
Updated Sat, 04 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किडनैपिंग और फिरौती के मामले में गैंगस्टर तीन साथियों सहित गिरफ्तार
अदालत में चल रहे चेक बाउंस के केस को वापस लेने का भी आरोपी मोनू पर बना रहे थे दबाव
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। अदालत में चेक बाउंस का केस वापस न लेने वाले युवक मोनू को किडनैप कर उसके साथ मारपीट कर फिरौती मांगने वाले गैंगस्टर गुरजीत सिंह भाटी को उसके तीन साथियों भीम, विजय कुमार और अभिनव समेत पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से एक 32 बोर रिवाल्वर और 315 बोर पिस्टल जिंदा कारतूस के साथ बरामद की है। इस संबंध में प्रेसवार्ता में एसपी डी स्वर्ण खन्ना ने बताया कि मोनू निवासी नई बस्ती बठिंडा ने अभिनव अरोड़ा से करीब दो लाख 70 हजार रुपये लेने थे। इसकी एवज में अरोड़ा ने मोनू को एक चेक भी दिया था। एसपी ने बताया कि समय से पैसे वापस न मिलने पर मोनू ने अपनी रकम निकलवाने के लिए अभिनव का चेक बैंक में लगा दिया, जो बाउंस हो गया। जिसके बाद मोनू ने अभिनव के खिलाफ अदालत में केस दायर कर दिया था। एसपी ने बताया कि इसी बात पर अभिनव अपने दोस्त मोनू से रंजिश रखने लगा। जिसके तहत उसने गैंगस्टर गुरजीत भाटी से मोनू को फोन करवाकर केस वापस लेने का दबाव बनाया। जब मोनू ने गैंगस्टर को केस वापस लेने से इंकार कर दिया तो आरोपी भाटी ने एक अगस्त को अपने साथियों समेत मोनू को किडनैप कर लिया और गन प्वाइंट पर तीन लाख रुपये की फिरौती मांगी, लेकिन मोनू ने पैसे देने से इंकार कर दिया। इसके बाद आरोपी उसके साथ मारपीट कर पीड़ित की स्कूटी छीनकर ले गए थे। एसपी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चारों आरोपी शनिवार सुबह मुलतानिया रोड से होते हुए बठिंडा में दाखिल हो रहे है और वह किसी भी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकतें हैं। एसपी ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकेबंदी कर गैंगस्टर भाटी को उसके तीन साथियों समेत गिरफ्तार कर लिया और आरोपियों से दो हथियार भी बरामद किए गए।