फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   जेठानी के भाई ने घर में घुस किया दुराचार

जेठानी के भाई ने घर में घुस किया दुराचार

Sat, 10 Mar 2018 10:40 PM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
जेठानी के भाई ने घर में घुस किया दुराचार
जेठानी के भाई ने घर में घुस किया दुराचार
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर छापामारी करने में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
लाडोवाल के एक गांव में रहने वाली महिला के साथ उसकी जेठानी के भाई ने दुराचार कर डाला। इतना ही नहीं आरोपी ने उसे धमकियां दी। पुलिस ने इस मामले में महिला की शिकायत पर गांव फतेहगढ़ गुज्जरां के रहने वाले बग्गा सिंह के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने महिला की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

महिला की ओर से पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उसकी शादी को 14 साल हो चुके है। बीती 27 फरवरी को वह अपने घर कमरे में थी। घर पर कोई नहीं था। इस दौरान उसकी जेठानी का भाई घर आ गया। आरोपी ने उसे दबोच लिया और दूसरे कमरे में ले गया। वहां पर आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया और धमकियां देकर फरार हो गया। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी एएसआई राजकुमार ने बताया कि आरोपी अभी फरार है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed