फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पुलिस पर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफतार

पुलिस पर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफतार

Thu, 15 Jun 2017 10:03 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
पुलिस पर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफतार
पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

- नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने कार सवार आरोपी को रुकने का किया था इशारा
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही पुलिस टीम पर फायरिंग कर एक कार सवार शख्स ने भागने का प्रयास किया। घटना तब हुई जब पुलिस टीम गांव बुलाढे़वाला के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस बीच जवानों ने तत्काल ही पीछाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान अर्जन सिंह निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। आरोपी ने फायरिंग तब की जब पुलिस कर्मियों ने उसे नाके पर रुकने का इशारा किया था। पुलिस आरोपी के पास से हथियार बरामद कर लिया है।

सीआईए स्टाफ प्रभारी तरजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम की तरफ से गांव बुलाढे़वाला के पास नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान नाके से जब होंडा सिटी कार गुजरने लगी तो उसे पुलिस कर्मियों की ओर रुकने का इशारा किया गया, लेकिन कार चालक अर्जन सिंह ने कार रोकने की बजाय अपने 32 बोर के पिस्तौल से पुलिस टीम पर फायर कर दी। संयोग ही था कि गोली किसी को नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed