फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   एक रात में तीन दुकानों पर चोरों ने बोला धावा

एक रात में तीन दुकानों पर चोरों ने बोला धावा

Sat, 02 Feb 2019 09:46 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 02 Feb 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
एक रात में तीन दुकानों पर चोरों ने बोला धावा
एक रात में तीन दुकानों से चोरी
विज्ञापन

मुल्लापुर दाखा। चोरों ने शुक्रवार की रात तीन दुकानों पर धावा बोलकर 15 हजार रुपये और 35 हजार का तेल चोरी कर ले गए। इस घटना के बाद पुलिस की रात को होने वाली गश्त पर सवालिया निशान लग गया है। चोरों ने सबसे पहले रायकोट से अजीतसर को जाने वाली सड़क पर एक दुकान के बाहर से लकड़ी की दो सीढ़ियां चोरी कीं। इसके बाद जैन डिपार्टमेंट स्टोर के यहां सीढ़ी लगाकर छत से नीचे उतर गए और दुकान के गल्ले में रखे 15 हजार रुपये चोरी कर लिए। इसके बाद सामने की स्पेयर पार्ट्स की दुकान पर धावा बोला। यहां से चोर लगभग 35 हजार का तेल चोरी कर ले गए। दुकानदार यूनियन प्रधान सरवरिंदर सिंह ने पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि रात के समय पुलिस की गश्त को यकीनी बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed