फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   महिला मजदूर के साथ मारपीट करने वाले एएसआई का बचाव करते हएु पुलिस ने

महिला मजदूर के साथ मारपीट करने वाले एएसआई का बचाव करते हएु पुलिस ने

Wed, 29 Aug 2018 10:28 PM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
महिला मजदूर के साथ मारपीट करने वाले एएसआई का बचाव करते हएु पुलिस ने
पुलिस ने भट्ठा मालिकों पर किया केस दर्ज
विज्ञापन

पूर्व विधायक बोले-आरोपी एएसआई पर हो एससी एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज
महिला मजदूर से मारपीट करने वाले एएसआई को बचाने की हो रही कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। जिले के थाना दयालपुरा पुलिस के एएसआई की ओर से महिला मजदूर के साथ की गई मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपी एएसआई कुलदीप सिंह का बचाव करते हुए ईंट भट्ठा मालिक केशव गर्ग और मिंटा सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत बुधवार को थाना दयालपुरा में पीड़ित महिला मजदूर जसवीर कौर के बयान पर केस दर्ज कर दिया। आरोपी एएसआई पर एससी एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराने के लिए किसान और मजदूर जत्थेबंदियों ने थाना दयालपुरा के आगे धरना लगाया गया।
थाना दयालपुरा के आगे किसान और मजदूर जत्थेबंदियों के धरने को संबोधित करने के दौरान पूर्व विधायक तरसेम सिंह ने मांग करते हुए कहा कि महिला मजदूर से मारपीट करने वाले एएसआई कुलदीप सिंह पर एससी एसटी एक्ट के तहत पुलिस अधिकारी जल्द केस दर्ज करें। उन्होंने कहा कि जब तक पुलिस अधिकारी आरोपी पुलिस वालों पर कार्रवाई नहीं करती, तब तक जत्थेबंदियों का धरना जारी रहेगा। पूर्व विधायक ने कहा कि सूबे में पुलिस का जंगलराज है, अगर कोई शांती से भी प्रदर्शन करता है तो पुलिस असंघर्ष को दबाने का प्रयास करती है। यही महिला मजदूर के साथ हुआ है, जो अपनी मेहनत मजदूरी लेने के लिए शांती से ईंट भट्ठा मालिकों के खिलाफ अपने बेटे और पोते के साथ धरना दे रही थी। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसी क्या नौबत आ गई कि पुलिस को मजदूरों पर लाठीचार्ज करना पड़ा। पूर्व विधायक ने कहा कि थाना दयालपुरा के तत्कालीन प्रभारी जसवीर सिंह पर भी केस दर्ज किया जाना बनता है, क्योंकि उसने भट्ठा मालिकों के साथ मिलकर ही मजदूरों पर कहर बरपाया है।
विज्ञापन

देर शाम छह बजे किया भट्ठा मालिकों पर केस दर्ज
थाना दयालपुरा पुलिस के प्रभारी इंस्पेक्टर हरजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला मजदूर के बयान पर भट्ठा मालिक मिंटा सिंह और केशव गर्ग के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। एएसआई पर किसी तरह का केस दर्ज किए जाने संबंधी सवाल के जवाब में थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की मेजिस्ट्रेट जांच चल रही है। जो एसडीएम रामपुरा फूल कर रहे हैं। अगर जांच में पुलिस का कोई भी एएसआई या एसआई आरोपी पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed