फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   महिला का पर्स छीन कर भागे रहे स्नैचर काबू

महिला का पर्स छीन कर भागे रहे स्नैचर काबू

Thu, 26 Jul 2018 10:34 PM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
महिला का पर्स छीन कर भागे रहे स्नैचर काबू
पर्स, मोबाइल और अन्य सामान किया गया बरामद
विज्ञापन

आरोपियों पर मामला दर्ज कर पुलिस कर रही पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। महिला का पर्स छीनकर भाग रहे झपटमार गिरोह के दो सदस्यों को थाना डिवीजन चार की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को चांद सिनेमा के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से महिला करा पर्स और अन्य सामान बरामद कर लिया गया है। थाना डिवीजन चार की पुलिस ने इस मामले में जगदीप कालोनी बस्ती जोधेवाल निवासी सलोनी की शिकायत पर मोहल्ला पीरुबंदा के रहने वाली रजनीश उर्फ रोहित और गांधी नगर निवासी प्रिंस के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक जोधेवाल की जगदीप कालोनी में रहने वाली सलोनी बुधवार को अपने भाई के साथ एक्टिवा पर किसी काम से सलेम टाबरी गई थी। जब वह बुड्ढा दरिया के पुल के पास से गुजर रहे थे तब अचानक पीछे से आए दो बाइक सवार युवकों ने सलोनी का पर्स छीन लिया और फरार हो गए। सलोनी ने अपने भाई के साथ बाइक सवार स्नेचरों का पीछा करना शुरू कर दिया। बाइकर्स चांद सिनेमा की तरफ भागे, एक्टिवा सवार भाई-बहन भी शोर मचाते हुए पीछे आ रहे थे। आगे पुलिस का नाका लगा हुआ था। पुलिस ने देखा कि आगे बाइक सवार थे और पीछे एक्टिवा पर महिला और उसका भाई शोर मचाते आ रहे थे। नजदीक आते ही पुलिस ने बाइक सवारों को दबोच लिया, साथ ही एक्टिवा सवार महिला भी आ गई। उसने बताया कि उक्त युवकों ने उसका पर्स छीना है। पुलिस दोनों को अपने साथ थाने ले गई। एसएचओ सुरिंदर कुमार ने बताया कि शुरूआती पूछताछ में पता चला है कि पकड़े गए दोनों आरोपी नशा करने के आदी हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से महिला का झपटा मोबाइल, पर्स और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed