फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   बाहरी राज्यों से लाकर करते थे हेरोइन की सप्लाई, दो गिरफ्तार

बाहरी राज्यों से लाकर करते थे हेरोइन की सप्लाई, दो गिरफ्तार

Sun, 06 May 2018 10:00 PM IST
Updated Sun, 06 May 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
बाहरी राज्यों से लाकर करते थे हेरोइन की सप्लाई, दो गिरफ्तार
पुलिस ने दो नशा तस्कर दबोचे
विज्ञापन

आरोपियों के कब्जे से 50 ग्राम हेरोइन बरामद
दोनों आरोपी एक दिन के पुलिस रिमांड पर, पूछताछ में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
बाहरी राज्यों से हेरोइन की खेप लाकर महानगर में सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को थाना सीआईए टू की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को ताजपुर रोड पर नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पुलिस ने 50 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में थाना डिवीजन सात में ग्यासपुरा स्थित सतगुरु नगर निवासी विनय शुक्ला उर्फ विनय और गांव लोहारा के रहने वाले बलविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। रविवार को आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया। वहां से दोनों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

जांच अधिकारी एएसआई महिंदर पाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने ताजपुर रोड पर नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान आरोपी वहां से गुजर रहे थे। दोनों बाइक पर सवार थे तो पुलिस पार्टी को देखकर पीछे मुड़ गए। पुलिस ने पीछा कर आरोपियों को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपियों के पास कोई काम धंधा नहीं था। पैसा कमाने के चक्कर में उन्होंने हेरोइन सप्लाई का धंधा शुरू कर दिया। हेरोइन सप्लाई करने के बाद जो खर्च बचता था उससे आरोपी अपने खर्च चलाता था। पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed