फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   घरों और दुकानों के ताले तोड़ सामान चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार

घरों और दुकानों के ताले तोड़ सामान चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार

Sat, 03 Mar 2018 10:40 PM IST
Updated Sat, 03 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
घरों और दुकानों के ताले तोड़ सामान चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार
चोर गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन

आरोपियों से चार एलसीडी और चालीस मोबाइल फोन बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
रात के समय घरों और दुकानों के ताले तोड़ कर सामान चोरी करने वाले तीन आरोपियों को सीआईए स्टाफ की पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस नेचार एलसीडी, चालीस मोबाइल फोन के अलावा छोटा हाथी और अन्य सामना बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी गांव जस्सियां निवासी मंगल सिंह, हरप्रीत सिंह और पवन कुमार के खिलाफ थाना डिविजन छह में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को शनिवार अदालत में पेश किया। कोर्ट ने आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
पुलिस के अनुसार ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी रात के समय चोरी की वारदातों को अंजाम देते है। पुलिस ने आरोपियों को नाकाबंदी के दौरान रोक लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एलसीडी व अन्य सामान बरामद किया। आरोपियों ने महानगर के अलावा रोपड़, खन्ना और फिल्लौर के इलाकों में भी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी हुई है कि आरोपियों के साथ उनके गिरोह में कितने लोग शामिल है।
विज्ञापन

उधर, थाना कोतवाली की पुलिस ने गांव गिल के रहने वाले सूरज, जनता नगर निवासी वरिंदर, लक्की सिंह, प्रभात नगर निवासी मोनू राम व प्रेम नगर निवासी बीरु के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी चोरी करने के आदी है। पुलिस ने आरोपियों को नाकाबंदी के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नौ मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed