{"_id":"5a9ad61a4f1c1b0d658b5485","slug":"81520096794-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टरों के 3 साथी, दो कत्लों की योजना बनाते काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगस्टरों के 3 साथी, दो कत्लों की योजना बनाते काबू
Updated Sat, 03 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुपारी लेकर करते थे कत्ल, 3 काबू
आरोपियों के कब्जे से 5 पिस्तौल व 48 कारतूस, चार मैगजीन बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब।
फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने 3 नौजवानों को 5 पिस्तौलों समेत काबू कर दावा किया है कि यह लोग सुपारी लेकर कत्ल करते थे और असामाजिक तत्वों को हथियार भी सप्लाई करते थे। इन पर पहले ही 26 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपियों से 5 पिस्तौल, 43 कारतूस 32 बोर, 5 कारतूस 315 बोर और 4 मैगजीन समेत चोरी की बुलेट मोटर साइकिल बरामद की है।
प्रेस कांफ्रेंस में एसएसपी अल्का मीना ने बताया कि यह कार्रवाई थाना बडाली आला सिंह की पुलिस पार्टी ने की है। उन्होंने बताया गत 28 फरवरी को थाना बडाली आला सिंह एसएचओ सरबजीत सिंह को मुखबिर की सूचना मिली थी। इस मामले में दो सगे भाईयों राहुल उर्फ रोला तथा साजन नैयर निवासी छोटा हरीपुर थाना इस्लामाबाद जिला अमृतसर व अन्य साथी वरिंदर कुमार गोरा उर्फ गौरव निवासी गांव सिंघापुर थाना महतपुर जिला जालंधर को गिरफ्तार किया गया।
एसएसपी ने बताया कि राहुल और साजन गिरोह के मुख्य सरगना है। राहुल पर 12 मामले, साजन पर 9, वरिंदर पर 5 कत्ल, छीनाझपटी और झगड़े के मामले दर्ज हैं और तीनों सभी मामलों में भगोड़े चलते आ रहे थे। आरोपियों ने प्राथमिक पूछताछ में बताया कि वह हथियार उत्तर प्रदेश से लेकर आते थे। फतेहगढ़ साहिब, राजपुरा, गोबिंदगढ़, खन्ना और पटियाला में तीन कत्ल करने की फिराक में थेे। उन्होंने दो की सुपारी ले रखी थी। एसएसपी ने बताया कि यह लोग अमृतसर की जेल में बंद गैंगस्टर को बाबा बकाला में पेशी दौरानभगाने की योजना पर काम कर रहे थे। आरोपियों थाना बड़ाली आला सिंह पुलिस ने गांव पतारसी में नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। अदालत से इनका रिमांड हासिल कर और जानकारी ली जाएगी।