फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   घर में अकेली नाबालिग के साथ किया दुराचार

घर में अकेली नाबालिग के साथ किया दुराचार

Fri, 16 Feb 2018 06:52 PM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
घर में अकेली नाबालिग के साथ किया दुराचार
घर में अकेली नाबालिग के साथ किया दुराचार
विज्ञापन

आरोपी गिरफ्तार, एक दिन के पुलिस रिमांड पर
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
जमालपुर इलाके में रहने वाले एक युवक ने अपने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग को घर में अकेली देख उसके साथ दुराचार किया। इतना ही नहीं आरोपी ने उसे धमकियां दी कि अगर वह किसी को बताएगी तो उसे जान से मार देगा। आरोपी के फरार होने के बाद पीड़ित ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने तुरंत पुलिस को बताया। थाना जमालपुर की पुलिस ने इलाके में रहने वाले शुभम भोला जायसवाल के खिलाफ दुराचार का केस दर्ज करे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने नाबालिग की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है। थाना जमालपुर के एसएचओ सब इंस्पेक्टर अवतार सिंह ने बताया कि बच्ची इलाके के ही स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा है। आरोपी शुभम की इलाके में हलवाई की दुकान है। वीरवार को नाबालिग घर में अकेली थी। उसके परिजन किसी काम से बाहर गए थे। पीछे से आरोपी मौका देख उसके घर घुस गया और उसके साथ दुराचार करने के बाद धमकियां देकर फरार हो गया। अवतार सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी को देर रात इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया था। उसे शुक्रवार अदालत में पेश किया गया और एक दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed