{"_id":"5978c5184f1c1bb8768b464f","slug":"81501087000-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्नी से पीछा छुडवाने के लिए दोस्त को सुपारी देकर करवाई पत्नी की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
त्नी से पीछा छुडवाने के लिए दोस्त को सुपारी देकर करवाई पत्नी की हत्या
Updated Wed, 26 Jul 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्त को सुपारी देकर सीए ने कराया पत्नी का कत्ल
पुलिस ने आरोपी पति और दोस्त को गिरफ्तार कर जेवरात बरामद किए
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
कमला नेहरू कालोनी में हुए कानिका हत्याकांड का मास्टर माइंड कोई और नहीं उसका पति सीए अनिल गुप्ता था। सीए अनिल गुप्ता ने दोस्त राकेश कुमार को पांच लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या कराई थी। पुलिस ने अनिल और राकेश को गिरफ्तार कर घर से लूटे गए गहने और अन्य सामान बरामद कर लिया है।
आईजी बठिंडा मुखविंदर सिंह छीना ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में कनिका हत्याकांड का खुलासा किया। आईजी ने बताया सीए अनिल गुप्ता ने वारदात से करीब पांच दिन पहले अपने दोस्त को अपनी पत्नी की हत्या के लिए पांच लाख रुपये की सुपारी दी थी। योजना के अनुसार शनिवार को राकेश कुमार सीए के घर में दाखिल हुआ और उसकी पत्नी कनिका की की पहले गला घोट कर हत्या कर दी और हत्या करने के बाद उसके गले पर चाकू से वार किए थे। राकेश ने घटना को लूट में तबदील करने के लिए सीए के कहने पर उसके घर की अलमारी से जेवर ओर नगदी चुराई थी। आई जी ने खुलासा किया कि सीए जुआ खेलने व शराब पीने का आदि था। इसका उसकी पत्नी विरोध करती थी। इसके चलते सीए ने पत्नी की हत्या कराई।
आईजी ने बताया कि आरोपी राकेश सीए के घर में लगे डीवीआर को उखाड़ कर ले गया था, जिसे उसने नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने डीवीआर बरामद कर लिया है। आईजी ने बताया कि सीए ने पुलिस को झूठी सूचना दी थी कि लुटेरे पंद्रह लाख रुपये के जेवर लूट कर ले गए है। हकीकत में जेवर सीए ने कुछ दिन पहले अपने कार्यालय में ही रख लिए थे। पुलिस ने आरोपियों से गहने व वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
कर्ज उतारने के लिए की हत्या
कर्ज उतारने के चक्कर में राकेश ने कनिका की हत्या की सुपारी ली थी। पुलिस अधिकारी ने बताया पूछताछ में राकेश ने बताया वह और सीए अनिल एक साथ जुआ खेलते थे। इस दौरान उस पर अनिल का करीब डेढ़ लाख रुपये कर्ज हो गया था। इस पर अनिल ने उससे कहा कि वह उसकी पत्नी कनिका की हत्या करते दे वह चार लाख रुपये उसे और देगा। कर्ज उतारने के चक्कर में वह अनिल की बातों में आ गया और उसकी पत्नी कनिका की हत्या कर दी।