फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   80 thousand rupees looted from grocery trader at gun point in Ludhiana

लुधियाना: दिनदहाड़े गन प्वाइंट पर किराना कारोबारी से 80 हजार रुपये लूटे, थाने से चंद कदम दूरी पर की वारदात

Wed, 15 Dec 2021 07:11 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 15 Dec 2021 07:11 PM IST
सार

लुधियाना में बेखौफ बदमाशों ने थाने के पास गन प्वाइंट पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। केसरगंज मंडी जा रहे किराना संचालक से रास्ते में चार लुटेरों ने 80 हजार रुपये की लूट की। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
80 thousand rupees looted from grocery trader at gun point in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लुधियाना में लुटेरे इस कदर बेखौफ हैं कि बुधवार दोपहर थाना जमालपुर से चंद कदमों की दूरी पर एक किराना कारोबारी से गन प्वाइंट पर 80 हजार रुपये की नगदी लूट कर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस मौके पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। चार लुटेरे दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। 

विज्ञापन


पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा से उनकी पहचान करने में जुटी है। समाचार लिखे जाने तक आरोपियों का कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है। शहर के जीवन नगर में किराना दुकान संचालक रिंकू गर्ग ने बताया कि वह बुधवार को किराने का सामान लेने के केसरगंज मंडी जा रहा था। 
विज्ञापन


वह ब्रेल भवन के सामने पहुंचा तो पीछे से दो मोटरसाइकिल पर आए चार युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। उसे पिस्तौल दिखाकर पैसे का बैग हवाले करने को कहा, मना करने पर आरोपी हाथापाई पर उतर आए और बैग लेकर फरार हो गए। उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों को पकड़ने के लिए कहा लेकिन आरोपी पिस्तौल दिखा वहां से फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed