फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   बाइक पर जाली नंबर लगा बाजार जा रही महिला से लूट

बाइक पर जाली नंबर लगा बाजार जा रही महिला से लूट

Sun, 24 Mar 2019 09:27 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 24 Mar 2019 09:27 PM IST
विज्ञापन
बाइक पर जाली नंबर लगा बाजार जा रही महिला से लूट
बाइकसवार लुटेरों ने महिला से पर्स लूटा
विज्ञापन

पर्स में थे तीस हजार रुपये, मोबाइल फोने और एटीएम कार्ड
सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। जवाहर नगर कैंप में खरीददारी करने के लिए जा रही महिला से हरनाम नगर फाटकों के पास बाइक सवार लुटेरों ने महिला से पर्स छीन लिया। पर्स में तीस हजार रुपये, एटीएम कार्ड और मोबाइल फोन था। महिला ने बाइक का नंबर नोट कर तुरंत पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस ने जांच की तो वह नंबर किसी स्कूटर का निकला। इससे साफ हुआ आरोपियों ने बाइक पर जाली नंबर लगा महिला से लूट की है।
थाना माडल टाऊन की पुलिस ने बसंत एवेन्यू एक्सटेंशन की रहने वाली गुरप्रीत कौर की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। गुरप्रीत कौर के मुताबिक शनिवार को वह खरीददारी करने के लिए घर से जवाहर नगर कैंप जा रही थी। हरनाम नगर फाटक के पास बाइक सवार दो लुटेरे उसके पास आए और हाथ में पकड़ा पर्स छीन कर भागने ने लगे।
विज्ञापन

बकौल गुरप्रीत उसने काफी शोर मचाया। आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना माडल टाऊन की पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच अधिकारी एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि महिला ने जो नंबर नोट किया था, जांच में पता चला कि वह किसी स्कूटर का नंबर है। आरोपियों ने बाइक पर जाली नंबर लगा रखा था। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में लिया गया है। जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed