फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   12 दिन से लापता प्रवासी मजदूर की हत्या कर शव खेत में फेंका

12 दिन से लापता प्रवासी मजदूर की हत्या कर शव खेत में फेंका

Sat, 23 Mar 2019 09:47 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 23 Mar 2019 09:47 PM IST
विज्ञापन
12 दिन से लापता प्रवासी मजदूर की हत्या कर शव खेत में फेंका
प्रवासी मजदूर की हत्या कर शव खेत में फेंका
विज्ञापन

12 दिन से लापता था, हाथ पांव बंधे मिले
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। गांव बग्गा कलां में शनिवार की सुबह एक खेत में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। खेत मालिक ने तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर देखा तो मृतक के हाथ पांव बंधे हुए थे। काफी मशक्कत के बाद मृतक की पहचान हो गई है। वह बिहार निवासी बताया गया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लाडोवाल के पास गांव बग्गा कलां में शनिवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तो देखा कि मृतक के हाथ पांव बंधे थे। शव भी सड़ चुका था। पुलिस सूत्रों के अनुसार उसकी हत्या किसी और जगह पर की गई है और शव को यहां फेंक गया है।
विज्ञापन

बाद दोपहर मृतक की पहचान धक्का कालोनी निवासी जेरी लाल (28) के तौर पर हुई। मौके पर पहुंचे उसके रिश्तेदारों ने बताया कि वह शीशे का कारीगर है। 11 मार्च की रात को घर से काम करने के लिए गया था। उसके बाद वह घर नहीं लौटा है। उसके लापता होने की शिकायत थाना मॉडल टाउन में दर्ज करवाई हुई है। मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर सतनाम सिंह ने बताया कि मृतक बिहार के पूर्णिया जिला का रहने वाला है। शीशे की मीनाकारी करने का काम करता था। मृतक के बुआ के बेटे कुंदल कुमार ने उसकी पहचान की है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed