{"_id":"5bad0e38867a557ea65a5de0","slug":"71538068024-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े सिलेंडरों में गैस निकाल भरता था छोटे सिलेंडर, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बड़े सिलेंडरों में गैस निकाल भरता था छोटे सिलेंडर, गिरफ्तार
Updated Thu, 27 Sep 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
पुलिस का छापा, सिलेंडरों का जखीरा बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। बड़े सिलेंडरों से गैस निकालकर अवैध रूप से छोटे सिलेंडरों में भरने वाले एक आरोपी को थाना दरेसी की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गुप्त सूचना के आधार पर दौलत कालोनी से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने घर में ही और उसके साथ अपनी दुकान में ही सिलेंडरों का जखीरा जमा कर रखा था। पुलिस ने दौलत कालोनी निवासी मद्दीन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
थाना दरेसी के प्रभारी इंस्पेक्टर राजवंत सिंह ने बताया कि पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी बड़े पैमाने पर बड़े सिलेंडरों से गैस निकालकर छोटे सिलेंडरों में भरता था। आरोपी ने अपने घर में ही छोटे, बड़े और कमर्शियल सिलेंडरों का जखीरा जमा कर रखा है। पुलिस ने वहां छापामारी की तो 57 सिलेंडर छोटे-बड़े और कमर्शियल बरामद किए।