फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   दुराचार के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाने के समक्ष धरना

दुराचार के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाने के समक्ष धरना

Thu, 02 Nov 2017 10:22 PM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
दुराचार के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाने के समक्ष धरना
दुराचार के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाने के सामने धरना
विज्ञापन

सिख सत्कार कमेटी इंसाफ मिलने तक जारी रखेगी प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
मुल्लांपुृर दाखा (लुधियाना)।
महिला से दुराचार के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के रोषस्वरूप श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कमेटी पंजाब के बैनर तले बुधवार को थाना दाखा के बाहर धरना लगाया गया। कमेटी ने स्पष्ट किया कि जब तक इंसाफ नहीं मिलता, प्रदर्शन जारी रहेगा। धरने में कमेटी के सदस्यों सुखजीत सिंह खोसा, हरजिंदर सिंह, त्रिलोचन सिंही, बलबीर सिंह, मनजीत सिंह समेत कई लोगों ने हाथ में इंसाफ की मांग को लेकर तख्तियां थाम रखी थीं। लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

खोसा ने कहा कि दुराचार पीड़िता बीते डेढ़ माह से इंसाफ की मांग कर रही है, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। खोसा ने साफ किया कि जब तक इंसाफ नहीं मिलता संघर्ष जारी रहेगा। हरजिंदर सिंह ने कहा कि सप्ताह पहले कमेटी ने एसएसपी जगरांव के साथ मिलकर थाना प्रभारी को तबदील करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई थी। एसएचओ को तब्दील कर दिया गया, लेकिन आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए। कमेटी का आरोप है कि एक कांग्रेस नेता के दबाव में पुलिस आरोपियों को काबू नहीं कर रही है। दाखा के नजदीकी गांव में विवाहिता से उसके पति की ओर से जबरदस्ती देह व्यापार का धंधा कराने और दोस्तों से दुराचार करवाने के आरोप में पुलिस ने पति समेत आठ लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed