{"_id":"59b40e864f1c1bf97f8b5700","slug":"71504972422-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान ने सप्रे निगल की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान ने सप्रे निगल की खुदकुशी
Updated Sat, 09 Sep 2017 09:23 PM IST
विज्ञापन
कर्ज से परेशान किसान ने जान दी
बठिंडा। जिले के गांव आकलिया कलां में एक किसान ने कर्ज से परेशान होकर शनिवार को खेत में कीटनाशक स्प्रे निगलकर खुदकुशी कर ली । मृतक किसान की पहचान गुरबेग सिंह (42) के तौर पर हुई है। थाना नेहियांवाला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल गोनियाना भेजा है।
किसान गुरबेग सिंह के पास छह एकड़ जमीन थी, जिस पर खेतीबाड़ी कर वह अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। उसने सोसाइटी, बैंक और आढ़तियों का करीब 12 लाख रुपये का कर्ज चढ़ गया था। वह कर्ज उतार पाने में असमर्थ था। उसकी बेटी बड़ी हो गई है। उसकी शादी को लेकर भी वह चिंतित रहता था । गांव वालों के अनुसार शनिवार को सुबह गुरबेग सिंह अपने खेत में गया। वहां उसने स्प्रे निगल खुदकुशी कर ली । मृकक किसान अपने पीछे पत्नी, दो बेटे व एक बेटी छोड़ गया । थाना नेहियांवाला प्रभारी रविंदर कुमार ने बताया कि किसान की खुदकुशी का कारण प्राथमिक जांच में कर्ज से परेशान होना पता चला है।