फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   निजी अस्पताल से निकाले मुलाजिम ने मरीज और स्टाफ की खींची नग्न तस्वीरे

निजी अस्पताल से निकाले मुलाजिम ने मरीज और स्टाफ की खींची नग्न तस्वीरे

Sat, 23 Mar 2019 10:15 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 23 Mar 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
निजी अस्पताल से निकाले मुलाजिम ने मरीज और स्टाफ की खींची नग्न तस्वीरे
अस्पताल से निकाले मुलाजिम ने मरीज और स्टाफ की खींची नग्न तस्वीरे
विज्ञापन

डॉक्टर को शगुन के लिफाफे में पेन ड्राइव भेज दी बदनाम करने की धमकी
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। अभद्र व्यवहार के कारण एक निजी अस्पताल से निकाले गए मुलाजिम ने अस्पताल में भर्ती रहे मरीजों की नग्न तस्वीरें और वीडियो डॉक्टर को भेजकर धमकाना शुरू कर दिया। फोटो और वीडियो के दम पर अस्पताल को बदनाम करने की बात कही गई। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने संगरूर के गांव धिदो माजरा निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी के पास से फोटो और वीडियो कब्जे में लेने का प्रयास कर रही है।

शहर के एक निजी अस्पताल में गांव धिदो माजरा निवासी हरदीप सिंह ने बतौर ऑपरेशन थियेटर टेक्नीशियन के पद पर एक नवंबर 2018 को ज्वाइन किया था। उसकी हरकतों को देखते हुए अस्पताल प्रबंधकों ने उसे निकाल दिया था। 22 मार्च के बाद दोपहर लगभग 4.30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति डिब्बा लेकर अस्पताल में पहुंचा और डॉक्टर से मिलने की बात कही। उक्त व्यक्ति ने अस्पताल स्टाफ को बताया कि यह डिब्बा उसे एक व्यक्ति ने दिया है और डॉक्टर को देने के लिए कहा है। अस्पताल प्रबंधकों ने जब डिब्बा खोला तो उसमें चार दवा की बोतलें और एक शगुन का लिफाफा था। लिफाफे के अंदर एक पेन ड्राइव थी। इसे खोलने पर अस्पताल प्रबंधकों को होश उड़ गए क्योंकि उसमें अस्पताल स्टाफ और कुछ मरीजों की नग्न तस्वीरें थीं जिन्हें किसी जगह से छुपकर खींचा गया था। अस्पताल में लगे सीसीटीवी की जांच करने पर पता चला कि यह सब कुछ अस्पताल से निकाले गए मुलाजिम हरदीप सिंह ने किया है। मामले की शिकायत थाना डिवीजन नंबर 8 पुलिस के पास की गई। इंस्पेक्टर अमित ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास तस्वीरों और वीडियो को बरामद किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed