फैक्टरी से एक्टिवा, एलईडी व सामान चोरी
लुधियाना। बचितर नगर स्थित ऑटो स्पेयर पार्ट्स की फैक्टरी के ताले तोड़ कर चोरों ने एक्टिवा, एलईडी और अन्य सामान चोरी कर लिया। थाना डेहलों की पुलिस ने फैक्टरी मालिक बच्चितर नगर के बलविंदर सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। बचितर सिंह कीशिकायत के मुताबिक उनकी घर के सामने ही ऑटो स्पेयर पार्ट्स की फैक्टरी है। तीन मार्च की रात चोर फैक्टरी के ताले तोड़कर एक्टिवा, एलईडी और अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। जांच अधिकारी एएसआई गुरटहल सिंह ने बताया कि फैक्टरी में सीसीटीवी कैमरे तो लगे थे, अंधेरा होने के कारण कुछ भी दिखाई नहीं दिया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है।