{"_id":"5c07fc07bdec22416c13e455","slug":"61544027143-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब का ठेका लूटने आए दो युवक, सेलमैन की होशियारी से पकड़े गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब का ठेका लूटने आए दो युवक, सेलमैन की होशियारी से पकड़े गए
Updated Wed, 05 Dec 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
शराब का ठेका लूटने आए दो लुटेरे पकड़े गए
शटर उखाड़ कर अंदर घुसे तो सेल्समैन ने मालिक को कॉल कर बुलाया
मालिक और अन्य वर्करों ने दोनों आरोपियों को दबोचा, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। बद्दोवाल फाटकों के पास स्थित शराब का ठेका लूटने आए दो लुटेरों को सेल्समैन में होशियारी से पकड़ लिया गया। पकड़े गए दोनों युवकों को उन्होंने थाना सराभा नगर की पुलिस के हवाले किया है। आरोपियों की पहचान शेर सिंह और एसबीएस नगर का मुकेश पार्थ के रुप में हुई है। आरोपियों से एक आई-कॉन कार और तेजधार हथियार मिले है। थाना सराभा नगर की पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।
सेल्समैन महिंदरपाल ने बताया कि वह एपीएस वाइन कंपनी में काम करता है। जोकि हरियाणा की कंपनी है। बद्दोवाल फाटकों के पास कंपनी का शराब का ठेका है। जिसमें वह सेल्समैन है। महिंदरपाल का कहना है कि वह तीन दिसंबर की देर रात वह ठेके के अंदर ही सो रहा था। इस दौरान आवाज आई की कोई बाहर से शटर के ताले तोड़ रहा है। वह सचेत होकर उठ गया। महिंदरपाल का कहना है कि अंदर दो युवक आए, जिनके हाथ में हथियार थे। पहले उन्होंने लाइट बंद करने के लिए बिजली का मीटर तोड़ा। कुछ लाइटें इनवरटर पर जलती रही। इस बीच उन्हें पता चल गया था कि कोई अंदर है।
इसके बाद एक युवक उसे बोला कि उसके पास कुछ भी है तो उनके हवाले कर दें, वरना वह गोली मार देंगे। महिंदरपाल का कहना है कि वह बुरी तरह डर गया था। इससे पहले दोनों लुटेरे उस तक पहुंचते उसने तुरंत अपने मालिक को कॉल कर सारी बात बताई और जल्द मौके पर आने के लिए कहा। लुटेरों के अंदर आने के बाद भी उसने उन्हें बातों में उलझाए रखा। इस बीच कुछ ही मिनटो में ठेका मालिक और अन्य वर्कर आए। और दोनों लुटेरों को पकड़ लिया।