फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   दिल्ली के तस्कर से लाकर करते थे हेरोइन की सप्लाई, महिला तस्कर सहित दो गिरफ्तार

दिल्ली के तस्कर से लाकर करते थे हेरोइन की सप्लाई, महिला तस्कर सहित दो गिरफ्तार

Fri, 28 Sep 2018 10:33 PM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली के तस्कर से लाकर करते थे हेरोइन की सप्लाई, महिला तस्कर सहित दो गिरफ्तार
महिला और साथी हेरोइन समेत काबू
विज्ञापन

दिल्ली से लाकर करते थे हेरोइन की सप्लाई
750 ग्राम हेरोइन बरामद, रिमांड पर आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। अपनी गाड़ी को टैक्सी के रुप में चलाने की आड़ में हेरोइन तस्करी का धंधा करने वाले एक आरोपी और उसकी महिला साथी तस्कर को एसटीएफ की टीम ने नूरवाला रोड पर नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 750 ग्राम हेरोइन, कंप्यूटर कंडा और कार बरामद की है।
एसटीएफ की टीम ने थाना बस्ती जोधेवाल में नूरवाला रोड स्थित सन्यास नगर निवासी सुच्चा सिंह (25) और उसकी साथी महिला तस्कर रीना रानी (40) के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कराआ है। पुलिस ने आरोपियों को शुक्रवार अदालत में पेश किया। कोर्ट ने आरोपियों दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। एसटीएफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि नूरवाला रोड पर नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी नशे की खेप सप्लाई करने के लिए जा रहे है। इस पर टीम ने आरोपियों की स्विफ्ट कार को रोक लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से हेरोइन और अन्य सामान बरामद किया गया।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी सुच्चा सिंह अपनी कार को टैक्सी के रूप में चलाता है। इसकी आड़ में ही दिल्ली से हेरोइन की खेप ले आता था। आरोपी सुच्चा सिंह के खिलाफ पहले भी मामला दर्ज हुआ था। वह आठ महीने पहले ही नशा तस्करी के मामले में जमानत पर बाहर आया है। आरोपी महिला रीना रानी करीब एक साल से हेरोइन तस्करी कर रही है। दोनों एक ही इलाके के थे और एक दूसरे को जानते थे। दोनों हेरोइन बेच कर उसमें से आने वाला मुनाफा आधा आधा बांट लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed