फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   कार चालक ने किया पत्रकार को कूचलने का प्रयास

कार चालक ने किया पत्रकार को कूचलने का प्रयास

Sun, 06 May 2018 10:28 PM IST
Updated Sun, 06 May 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
कार चालक ने किया पत्रकार को कूचलने का प्रयास
नोएडा और रोहतक के ध्यानार्थ
विज्ञापन


बठिंडा में पत्रकार का कुचलने का प्रयास
घटना के बाद पुलिस ने की नाकाबंदी
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
रविवार देर शाम करीब आठ बजे एक कार चालक ने एसएसपी बठिंडा की कोठी के पास एक पत्रकार को कुचलने की कोशिश की। पत्रकार ने किसी तरह भागकर अपनी ओर आती कार से जान बचाई। वारदात के बाद पीड़ित ने कार चालक के खिलाफ एसएसपी बठिंडा नवीन सिंगला को शिकायत दी तो एसएसपी ने शहर में मैसेज फ्लैश कर नाकेबंदी करवाई।

पीड़ित पत्रकार भारत भूषण मित्तल के मुताबिक सिविल लाइन स्थित प्रेस क्लब से जब वह वापस घर जा रहा था तो रास्ते में एसएसपी बठिंडा की कोठी के सामने खड़ी काले शीशे वाली एक ऑल्टो कार से उसे एक लड़की की चीखें सुनाई दी। पत्रकार ने बताया कि चीखें सुनने के बाद जैसे ही वह रुका तो कार चालक युवक कार से निकलकर हथियार लेकर उसकी ओर आया तो वह प्रेस क्लब की ओर जाने बचाने के लिए भागा। इसके बाद कार चालक वापस कार में बैठा और तेज रफ्तार से कार चलाकर उसे कुचलने का प्रयास किया। इसके बाद वह तेजी से भागा और किसी तरह साथ लगती दीवार पर चढ़कर दूसरी तरफ कूद गया। भारत भूषण ने बताया कि उसने तुरंत अज्ञात कार चालक के खिलाफ एसएसपी बठिंडा को वारदात की शिकायत दी। इस बारे में एसएसपी नवीन सिंगला ने कहा कि पूरे शहर में नाकेबंदी करवा दी गई है। जल्द ही आरोपी ऑल्टो कार चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed