{"_id":"5aef34244f1c1b5d098b8790","slug":"61525625892-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्तोल की नोक पर विवाहता से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिस्तोल की नोक पर विवाहता से दुष्कर्म
Updated Sun, 06 May 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिस्तौल के बल पर विवाहिता से दुराचार
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
जिले के थाना नंदगढ पुलिस अधीन आते एक गांव के खेतों में लकड़ी बिनने गई एक विवाहिता के साथ खेत मालिक ने पिस्तौल की नोक पर जबरदस्ती दुष्कर्म करने की घटना को अंजाम दिया है। वहीं पीड़िता ने पुलिस पर घटना के दो दिन बाद भी आरोपी पर कोई कार्रवाई न करने के आरोप लगाए है।
रविवार को अपने परिजनों के साथ बठिंडा के सिविल अस्पताल में पहुंची पीड़िता ने बताया कि वह चार मई को गांव के एक खेत में लकड़ी बिनने गई थी। जहां पर मौजूद खेत मालिक रणजीत सिंह ने उसे बहाने से खेत में बने कमरे में बुला लिया, जहां पर खेत मालिक ने उसे अपनी पिस्तौल दिखाकर डराया धमकाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध करना चाहा तो खेत मालिक ने उसे जान से मारने की धमकियां दी। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसने घटना वाले दिन शाम को ही अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया और उक्त खेत मालिक रणजीत सिंह के खिलाफ थाना नंदगढ पुलिस के पास शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत पर कोई कारवाई नही की। इस संबंधी जब बठिंडा के एसएसपी नवीन सिंगला से बात की तो उन्होंने कहा कि जांच में जो भी आरोपी पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।