{"_id":"5ae889e74f1c1b85028b7989","slug":"61525189095-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में बंद हवालाती के कब्जे से हुआ मोबाइल फोन बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल में बंद हवालाती के कब्जे से हुआ मोबाइल फोन बरामद
Updated Tue, 01 May 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
जेल में हवालाती से मोबाइल बरामद
लुधियाना। जेल में बंद एक हवालाती के कब्जे से मोबाइल फोन बरामद किया है। चेकिंग के दौरान बरामद मोबाइल की सूचना थाना डिविजन सात की पुलिस को दी। पुलिस ने जेल के सहायक सुपरिटेंडेंट परविंदर सिंह की शिकायत पर आंबेडकर नगर के रहने वाला हवालाती हरजिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
शिकायत के मुताबिक आरोपी सतलुज बैरक में बंद था। सोमवार को वार्डन कृष्ण लाल और हैड वार्डन निशान सिंह ड्यूटी दे रहे थे। इसी दौरान दोनों ने जब इसकी तलाशी ली तो आरोपी के कब्जे से मोबाइल बरामद हुआ। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी जेल अधिकारियों को दी। जब पूछताछ की गई तो आरोपी ने कुछ नहीं बताया। जांच अधिकारी नेकहा कि आरोपी को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की जाएगी कि वह मोबाइल किसने लाकर दिया था।