फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   थाना शिमलापुरी के सामने कपड़े की दुकान में चोरी, पुलिस एक घंटे बाद पहुंची

थाना शिमलापुरी के सामने कपड़े की दुकान में चोरी, पुलिस एक घंटे बाद पहुंची

Fri, 16 Feb 2018 10:37 PM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
थाना शिमलापुरी के सामने कपड़े की दुकान में चोरी, पुलिस एक घंटे बाद पहुंची
थाने के सामने दुकान में चोरी, एक घंटे बाद पहुंची पुलिस
विज्ञापन

-दस कदमों पर क्राइम स्पाट आधे घंटे बाद पीसीआर तो एक घंटे बाद पहुंची थाना पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
क्राइम स्पॉट पर देरी से पहुंचा लुधियाना पुलिस के लिए कोई नई बात नहीं है। थाना शिमलापुरी के बिल्कुल सामने एक कपड़े की दुकान में चोरी हो गई। दुकानदार ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। दस कदम दूर पहुंचने के लिए शिमलापुरी थाने की पुलिस को एक घंटा लग गया। जब पीड़ित थाने गया तो पुलिस मुलाजिम ने साथ चलने की बजाय पहले कंट्रोल रूम में सूचना देने की नसीहत दे दी। सूचना के आधे घंटे बाद पीसीआर मुलाजिम पहुंचे, फिर उसके आधा घंटे बाद थाना शिमलापुरी की पुलिस पहुंची। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसकी शॉप में पहले भी तीन बार चोरी हो चुकी है, लेकिन आज तक चोरों का कुछ पता नहीं चल पाया है। जब थाना सामने आया तो उन्हें कुछ हौसला हुआ, लेकिन थाना आने के बावजूद भी कुछ हल नहीं हुआ।

कैंथ क्लाथ हाऊस के मालिक हरजीत सिंह ने बताया कि उनकी गिल रोड पर दुकान है। दुकान पर पहले भी तीन बार चोरी हो चुकी है। मगर कभी चोर नहीं पकड़े गए। अब कुछ समय पहले ही थाना शिमलापुरी की नई बिल्डिंग बनने के कारण थाना उनके पड़ोस में बनी नगर निगम जोन-सी की बिल्डिंग में शिफ्ट हो गया था। हरजीत सिंह का कहना है कि उन्हें आराम मिला था कि अब कोई चोरी उनके इलाके में नहीं होगी। लेकिन, वीरवार को चोरों ने उसकी दुकान को निशाना बना लिया। जब वह लॉक खोल कर अंदर गया तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर दुकान के पीछे सीढ़ी लगाकर अंदर घुस गए। चोर दुकान के अंदर पांच हजार रुपये की नकदी और चालीस हजार रुपये लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed