फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   आधा किलो हेरोइन के साथ नाईजीरियन काबू

आधा किलो हेरोइन के साथ नाईजीरियन काबू

Sat, 27 Jan 2018 10:57 PM IST
Updated Sat, 27 Jan 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
आधा किलो हेरोइन के साथ नाईजीरियन काबू
आधा किलो हेरोइन के साथ नाईजीरियन काबू
विज्ञापन

जगरांव (लुधियाना)। मछलियों में डेढ़ किलो हेरोइन छिपा कर तस्करी करने वाली विदेशी महिला से पूछताछ के बाद जगरांव पुलिस ने आधा किलो हेरोइन के साथ एक अन्य नाईजीरियन को गिरफ्तार किया है। शनिवार को जगरांव के एसएसपी सुरजीत सिंह ने जानकारी दी कि बीती 21 जनवरी को दिल्ली की उत्तम नगर निवासी विदेशी महिला रोजट नामो टोबी को मछलियों की चमड़ी में छिपा कर रखी डेढ़ किलो हेरोइन की साथ गिरफ्तार किया था। रिमांड के दौरान उक्त महिला से की पूछताछ के आधार पर सीआईए की टीम ने उसके साथी माइकल क्लेमट निवासी ओम विहार नगर नई दिल्ली को उसके निवास से गिरफ्तार किया। उसका तीस जनवरी तक रिमांड हासिल किया गया है और उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के आधार पर पुलिस टीम ने बद्दोवाल रेलवे फाटक के नजदीक जमीनब में दबा कर रखी आधा किलो हेरोइन भी बरामद की। एसएसपी ने कहा कि गिरफ्तार विदेशी महिला एवं नाईजीरियन युवक से पूछताछ में पता चला है कि सारे तस्कर नाभा जेल में बंद राजा सिंह उर्फ राजू पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी जीरा इत्यादि के कहने पर हेरोइन की तस्करी करते थे। पुलिस ने राजा सिंह को भी प्रोडक्षन वारंट पर लाकर पूछताछ की है। पुलिस पूछताछ के दौरान इस पूरे नेटवर्क को तोड़ने के प्रयास में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed