फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   घर में अकेली महिला की गला दबा कर हत्या

घर में अकेली महिला की गला दबा कर हत्या

Fri, 08 Dec 2017 10:18 PM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
घर में अकेली महिला की गला दबा कर हत्या
महिला की गला दबाकर हत्या
विज्ञापन

मामले की जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
शेरपुर मैन मार्केट में किराए के मकान पर रहने वाली एक महिला की वीरवार दोपहर अज्ञात हमलावरों ने गला दबाकर हत्या कर दी। घटना का पता उस समय चला जब दोपहर को उसका पति काम से वापस आया। पत्नी को बेसुध हालत में पड़ा देखकर वह तुरंत उसे निजी अस्पताल ले गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतका की पहचान सरस्वती देवी (40) के तौर पर हुई है। सरस्वती के पति दिलीप सिंह ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामला हल कर लिया जाएगा। पुलिस के अनुसार दिलीप सिंह एक निजी फैक्टरी में कैंटीन चलाता है। वीरवार सुबह वह अपने काम पर चला गया। वहीं पीछे से उसकी पत्नी और दो बच्चे घर पर थे। इस दौरान पीछे से किसी ने सरस्वती की गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

वीरवार दोपहर जब वह घर आया तो उसकी बेटी नीचे खड़ी थी। उसने बेटी से पत्नी के बारे में पूछा तो बेटी ने कहा कि मां ऊपर है। वह जब ऊपर गया तो सरस्वती नीचे गिरी पड़ी थी। वह उसे उठाकर तुरंत पास के निजी अस्पताल ले गया। वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने कहा कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। दिलीप सिंह ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर रिचा रानी ने कहा कि अभी मामले की जांच चल रही है। जल्द ही मामला हल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed