फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   दुर्ष्क्म पीडिता का आरोप- अपने साथ हुई दुष्कर्म की शिकायत करने पुलिस चौकी पहुंची तो

दुर्ष्क्म पीडिता का आरोप- अपने साथ हुई दुष्कर्म की शिकायत करने पुलिस चौकी पहुंची तो

Tue, 16 Apr 2019 10:19 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
दुर्ष्क्म पीडिता का आरोप- अपने साथ हुई दुष्कर्म की शिकायत करने पुलिस चौकी पहुंची तो
आईजी के दखल पर दुष्कर्म की जांच
विज्ञापन

पीड़िता ने एएसआई पर लगाया केस दर्ज करने के बजाए धमकाने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। पुलिस चौकी वर्धमान के अधीन आते क्षेत्र में दुष्कर्म का केस दर्ज कराने पुलिस चौकी पहुंची नाबालिग को एएसआई ने उसे ही धमका कर वापस भेज दिया। मामले में आईजी फारूकी ने हस्तक्षेप किया तो पुलिस ने पीड़िता के बयान लेकर जांच में जुट गई।

सिविल अस्पताल में दाखिल पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाली महिला ने कुछ दिन पहले उसको चाय में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोश होने पर कुछ लोगों के आगे उसे परोस दिया। इस के बाद उसी महिला ने उसे किसी को तीस हजार रुपये में बेच दिया। वहां निकलकर किसी तरह वह अपने मोहल्ले के लोगों पास पहुंची। पीडिता ने बताया कि जब अपनी अपाहिज दादी के साथ पुलिस चौकी वर्धमान में अपने साथ हुई घटना के बारे में शिकायत दर्ज करवाने पहुंची तो वहां पर मौजूद एएसआई ने उसे धमका कर वापस भेज दिया। इस संबंधी पुलिस चौकी वर्धमान प्रभारी एएसआई हरबंस सिंह का कहना था कि उन्होंने पीड़िता को नहीं धमकाया है। उन पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद है। उन्होंने बताया कि पीड़िता के बयान दर्ज करने के लिए महिला सब इंस्पेक्टर रमनदीप कौर को अस्पताल भेजा है। बयान लेने के बाद आरोपियों पर केस दर्ज किया जाएगा। आईजी एमएफ फारूकी का कहना था कि वह मामले की जांच कराएंगे। चौकी प्रभारी की कोई लापरवाही सामने आई तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed