फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   -मनी एक्सचेंजर से हुई लूट का मामला

-मनी एक्सचेंजर से हुई लूट का मामला

Fri, 29 Mar 2019 10:32 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 29 Mar 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
-मनी एक्सचेंजर से हुई लूट का मामला
रैकी के बाद लूटा था मनी एक्सचेंजर को
विज्ञापन

कुछ दिन पहले किए थे बाइक चोरी, उसी पर दिया वारदात को अंजाम
चारों आरोपी पुलिस रिमांड पर, पूछताछ में जुटी है पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। दुगरी रोड स्थित मनी एक्सचेंजर परमजीत सिंह सेखों से लूट करने से पहले चारों लुटेरों ने पूरे इलाके की अच्छी तरह से रेकी की थी। रैकी करने के बाद ही आरोपियों ने लूट की इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने दिन समय और किस रूट से आना और किस रूट से कहां फरार होना यह भी तय कर रखा था। मगर आरोपी लूट में तो सफल हो गए, लेकिन फरार नहीं हो पाए। मामले में गिरफ्तार किए गए हरभजन सिंह, सुखविंदर सिंह, रंजीत सिंह और जसविंदर सिंह को पुलिस ने अदालत में पेश किया। जहां से चारों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। मनी एक्सचेंजर परमजीत सिंह सेखों से लूट करने से पहले आरोपियों ने पूरी प्लानिंग बनाई थी। इसके लिए आरोपियों ने कुछ दिन पहले डिविजन तीन के इलाके से दो बाइक चोरी किए। उस पर जाली नंबर लगाकर आरोपी कुछ दिनों तक दुगरी इलाके में घूमते रहे और प्लानिंग की। वारदात के लिए दोपहर का समय तय किया, क्योंकि दोपहर के समय परमजीत सिंह सेखों के आसपास मार्केट के काफी दुकानदार खाना खाने के लिए दुकानें बंद कर चले जाते थे। परमजीत सिंह खुद बैठा रहता था। दोपहर के समय ही आरोपी वारदात को अंजाम देने पहुंच गए।


दो के खिलाफ संगरूर और धूरी में भी हैं मामले दर्ज
वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी कोई नए खिलाड़ी नहीं है। आरोपी क्राइम की दुनिया की पुराने खिलाड़ी हैं। मनी एक्सचेंजर से लूटपाट के मामले में गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों में से सुखविंदर और जसविंदर के खिलाफ पहले भी संगरूर और धूरी में आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस काफी समय से उन मामलों में भी इनकी तलाश में जुटी थी। मगर वह पुलिस को चकमा देकर हर बार फरार हो जाते थे। एसीपी साउथ जशनदीप सिंह गिल ने बताया कि चारों पुलिस रिमांड पर हैं। आरोपियों ने चोरी की बाइक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। दो पर पहले भी मामले दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed