{"_id":"5c7ab143bdec2211ac1b0262","slug":"51551544643-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में चढ़ गए छत पर, रंजिशन पड़ोसियों पर बरसाए पत्थर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब के नशे में चढ़ गए छत पर, रंजिशन पड़ोसियों पर बरसाए पत्थर
विज्ञापन
क्रासर
महिला और उसका पति बुरी तरह से हुए घायल
आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, तलाश शुरु
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। शराब के नशे में माधोपुरी इलाके में एक व्यक्ति ने अपने बेटे के साथ छत पर चढ़ रंजिशन पड़ोसियों के घर पत्थरबाजी शुरु कर दी। उनकी पत्थरबाजी से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। पत्थरबाजी से जहां एक महिला और उसका पति घायल हो गए, जबकि बाकी के लोग बाल बाल बच गए। सूचना मिलने के बाद थाना दरेसी की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में थाना दरेसी की पुलिस ने न्यू माधोपुरी निवासी राकेश कुमार की शिकायत पर संदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
राकेश कुमार के मुताबिक आरोपी उसके पड़ोस में ही रहते है। आरोपियों के साथ उनकी पुरानी रंजिश चल रही है। शुक्रवार की दोपहर को उसकी मां निर्मला और पिता रघुनाथ घर पर थे। आरोपी शराब के नशे में धुत था और अपने बेटे के साथ मिल छत पर चढ़ गया। आरोपी ने पहले तो उन्हें गालियां देनी शुरु कर दी और देखते ही देखते उनके घर पर पत्थर बरसाने शुरु कर दिए। पत्थर बरसाते देख आस-पास के लोग बाहर निकल आए। आरोपी ने इलाके में भी पत्थरबाजी कर पूरी दहशत फैला दी। पत्थर लगनेकी वजह से निर्मला और उसके पति रघुनाथ घायल हो गए। इसी दौरान किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना दरेसी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। उसके बेटे के शामिल होनेकी जांच की जा रही है। जल्द ही जांच पूरी कर ली जाएगी।
--विकास मल्होत्रा, 2 मार्च