{"_id":"5b56095b4f1c1be94b8b660f","slug":"51532365147-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर पैदल जा रही अधेड महिला नें हाथ में पकड रखी थी पांच करोड की हैरोइन, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क पर पैदल जा रही अधेड महिला नें हाथ में पकड रखी थी पांच करोड की हैरोइन, गिरफ्तार
Updated Mon, 23 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैदल जा रही अधेड़ महिला से एक किलो हेरोइन बरामद
हाथ में पकड़ रखा था हेरोइन का लिफाफा, आरोपी पूरो बाई पर मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
हलवारा (लुधियाना)। जगरांव के तहसील चौक में शक के आधार पर ली गई तलाशी के दौरान देहात पुलिस को 50 वर्षीय महिला से एक किलो हेरोइन बरामद हुई है। महिला पैदल लुधियाना की तरफ जा रही थी। उसने हाथ में पकडे़ प्लास्टिक के लिफाफे में पांच करोड़ रुपये की एक किलो हेरोइन पकड़ रखी थी। आरोपी महिला की पहचान कपूरथला के गांव बुट्टन निवासी पूर्ण कौर उर्फ पूरो बाई के रुप में हुई है। पुलिस ने महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
एसएसपी देहात वरिंदर सिंह बराड़ ने बताया कि सोमवार को चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान सीआईए स्टाफ पुलिस को एक महिला तहसील चौक के पास आती दिखाई दी जो पुलिस नाका देख मुड़ने लगी। शक के आधार पर महिला पुलिस बुलाकर उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एक किलो हेरोइन बरामद हुई। महिला पूरो बाई के खिलाफ थाना सिटी में मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला अपने पति चरन सिंह की मौत के बाद अब मोगा के गांव दौलेवाल में ब्याही बेटी के पास ही रह रही थी। शुरुआती जांच में महिला ने बता दिया कि वह हेरोइन दिल्ली से नाइजीरियन तस्करों से लेकर आती है और पहले भी दो बार इतनी मात्रा में हेरोइन लाकर आगे बेच चुकी है।
एसएसपी ने बताया कि शुरुआती जांच में महिला नाइजीरियन तस्करों की सप्लाई चेन का ही हिस्सा लग रही है। रिमांड के दौरान ही खुलासा होगा कि महिला को पांच करोड़ की हेरोइन खरीदने के लिए पैसे कौन देता था और बेचने के बाद वह पैसे किस तरीके से दिल्ली नाइजीरियन तस्करों के पास पहुंचाती थी।