फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   नहीं बदला ब्यान तो किया कातिलाना हमला

नहीं बदला ब्यान तो किया कातिलाना हमला

Sun, 06 May 2018 09:36 PM IST
Updated Sun, 06 May 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
नहीं बदला ब्यान तो किया कातिलाना हमला
बयान न बदलने पर कातिलाना हमला
विज्ञापन

दोस्त पर हुए हमले में युवक ने दिए थे पुलिस को बयान
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
दोस्त पर हुए हमले में आरोपियों के खिलाफ गवाह बने एक युवक पर दूसरे पक्ष के लोगों ने बयान बदलने का दबाव बनाया। वह नहीं माना तो आरोपियों ने कातिलाना हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल को सीएमसी अस्पताल दाखिल कराया गया। घायल टिब्बा रोड के रहने वाले संजीव सैनी का इलाज चल रहा है।

इस मामले में थाना जोधेवाल की पुलिस ने आरोपी अंकुर राजपूत, लल्ली, तेजू, सुमाटी, मन्नू ग्रेवाल, सन्नी जिंदल और 20 अज्ञात लोगों पर इरादा-ए-कत्ल, मारपीट और अन्य धाराओं तहत मामला दर्ज किया है। संजीव सैनी ने पुलिस को बताया कि उसके दोस्त रोहित पर आरोपियों ने हमला किया था। तब वह उसके साथ था, इसलिए पुलिस शिकायत में उसने हमलावरों के खिलाफ बयान दिया था। इस पर आरोपी उसे बयान वापस लेने के लिए दबाव बना रहे थे। उसने मना कर दिया था। संजीव का कहना है कि 3 मई को वह आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान दलजीत सिंह गरेवाल के टिब्बा रोड स्थित दफ्तर के पास ग्राउंड में बैठा था। इसी दौरान आरोपी वहां आए और तेजधार हथियार से उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया। उसका शोर सुन कर जब उसका भाई और आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी भाग गए। उसके भाई ने उसे सीएमसी अस्पताल पहुंचाया। उधर, जांच अधिकारी जगदीश राज का कहना है कि छह आरोपियों को नामजद किया गया है जबकि 20 अज्ञात युवकों पर मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed