{"_id":"5a859a7e4f1c1b05738b780d","slug":"51518705278-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ल्पि प्रत्याशी पर पूर्व मेयर गोहलवढिय़ा के बेटे ने किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ल्पि प्रत्याशी पर पूर्व मेयर गोहलवढिय़ा के बेटे ने किया हमला
Updated Thu, 15 Feb 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिस्तौल की बट मारी, गोलियां चलाकर डराया, धमकी दी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
पोस्टर फाड़ने पर लोक इंसाफ पार्टी के प्रत्याशी प्रवीण गोयल पर महानगर के पूर्व मेयर हरचरण सिंह गोहलवढ़िया के बेटे अमनजोत सिंह गोहलवढ़िया ने बुधवार रात साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। आरोपियों ने उन्हें पिस्तौल की बट मारी और गोलियां भी चर्लाइं। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। थाना शिमलापुरी की पुलिस ने घायल हो अस्पताल पहुुंचाया। पुलिस ने प्रवीण गोयल की शिकायत पर अमनजोत गोहलवढ़िया, सुखविंदर सिंह, सतनाम सिंह और पांच अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
प्रवीण गोयल ने बताया कि साहिबजादा अजीत सिंह नगर में उनका दफ्तर है। बुधवार रात वह दफ्तर से घर जाने लगे तो आरोपी अमनजोत सिंह साथियों के साथ मिल उनके पोस्टर फाड़ रहे थे। उन्होंने अमनजोत को रोकने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना। इस बात पर उनमें कहासुनी हो गई। आरोपी ने अपने पास रखी पिस्तौल निकाली और उनकी कनपटी पर रख दी। इसके बाद सभी ने उनके साथ मारपीट की। आरोपियों ने उनके सिर पर पिस्तौल के बट मारे और हवा में गोलियां चलाते हुए धमकियां देकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी वहां पहुंच गई। लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख सिमरजीत सिंह बैंस भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से बात की और कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
एडीसीपी 3 संदीप शर्मा का कहना है कि इलाके में मारपीट जरूर हुई है लेकिन गोली नहीं चलाई गई है। प्रवीण को आरोपियों ने पिस्तौल की बट मारी है या फिर कुछ और इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।