{"_id":"597a16af4f1c1b153d8b46db","slug":"51501173423-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आढती को अगवा करके फिरौती मांगने वाले चार काबू, दो फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आढती को अगवा करके फिरौती मांगने वाले चार काबू, दो फरार
Updated Thu, 27 Jul 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आढ़ती को अगवा कर फिरौती ऐंठने के आरोप में चार काबू
आरोपियों से 15 लाख की रकम और हथियार बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर।
फिल्मी अंदाज में आढ़ती को अगवा कर फिरौती ऐंठने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनसे 15 लाख रुपये और हथियार बरामद किए हैं। वहीं इनके दो साथी फरार हैं। पकड़े गए व्यक्ति पेशेवर अपराधी हैं। उनके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं और इन्होंने अपहरण करने की योजना जेल में बनाई थी।
एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि 17 जुलाई कोे दिड़बा निवासी आढ़ती कपिल देव का सुबह साढे़ छह बजे गांव कैंपर के पास कुछ लोगों ने उस समय फिल्मी अंदाज में अपहरण कर लिया था जब वे अपने ईंट भट्ठे पर जा रहे थे। अगवा करने के बाद उन्हें सहजपुरा समाना में पहले से किराए पर लिए कमरे में बंद करके रखा गया। बाद में आढ़ती के परिवार से सवा करोड़ फिरौती मांगी गई। आढ़ती के परिवार ने अपहरणकर्ताओं को 26 लाख की फिरौती दे दी, जिसके बाद आढ़ती को छोड़ दिया गया। घटना के बाद कपिल देव ने अपने रिश्तेदारों के कहने पर इसकी शिकायत दिड़बा पुलिस को दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक स्पेशल जांच टीम का गठन किया। पुलिस ने जांच के दौरान तथ्यों के आधार पर आरोपी पाए गए कुलविंदर सिंह, रविंदर सिंह कुलारां, हैप्पी सिंह दीवानगढ़ कैंपर, बेअंत सिंह छाजली को गांव कमालपुर की हद के पास से नाकाबंदी के दौरान काबू किया। आरोपियों के पास से फिरौती के 15 लाख रुपये, एक रिवाल्वर, एक एयर पिस्टल, एक मोटरसाइकिल और स्विफ्ट डिजाइर कार बरामद की। वहीं इनके दो साथी रणजीत सिंह और गुरप्यार सिंह फरार हैं।
विज्ञापन
एसएसपी सिद्धू ने बताया कि पुलिस पकड़ में आए ये व्यक्ति पेशेवर अपराधी हैं। उन पर पहले भी विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं। आरोपी कुलविंदर सिंह की संगरूर जेल में बेअंत सिंह, हरविंदर सिंह के साथ जान पहचान हुई थी। वहीं रणजीत सिंह, गुरप्यार सिंह और हैप्पी को यह पहले से जानते थे और जेल में ही इन्होंने अगवा करके फिरौती मांगने की योजना बनाई थी। एसएसपी ने बताया कि यह व्यक्ति इतने शातिर थे कि इन्होंने वारदात के समय अपने मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं किया।
फोटो:27एसजीआरपी01 संगरूर में पत्रकारों से बातचीत करते एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू।