फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   जवाहर मार्किट के करियाण व्यपारी के बेटे पर तेजधार हथियार से हमला,सिर में लगे 14 टांके

जवाहर मार्किट के करियाण व्यपारी के बेटे पर तेजधार हथियार से हमला,सिर में लगे 14 टांके

Sat, 20 Apr 2019 09:59 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
जवाहर मार्किट के करियाण व्यपारी के बेटे पर तेजधार हथियार से हमला,सिर में लगे 14 टांके
व्यापारी के बेटे पर जानलेवा हमला
विज्ञापन

मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया: थाना प्रभारी
अमर उजाला ब्यूरो
नंगल। यहां की जवाहर मार्केट के एक करियाना व्यापारी को सड़क के बीचों बीच पड़े एक व्यक्ति को उठा कर फुटपाथ पर रखना उस समय महंगा पड़ गया जबकि तीन लोगों ने कथित तौर पर तेजधार हथियारों से उस पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घायल वकुल कपिला के पिता नरेश कपिला ने बताया उनका बेटा अपने दोस्त के साथ वापस घर की और आ रहा था। एन ब्लॉक के निकट एक व्यक्ति सड़क के बीचों बीच पड़ा था। इस पर उनके बेटे ने् व्यक्ति को उठा कर फुटपाथ पर रख दिया। इसी दौरान सामने ही रहने वाले एक ही परिवार के तीन लोग यह क हते हुए गाली गलौच करने लगे कि उन्होंने क्यों उक्त व्यक्ति को उनके घर के सामने रख दिया।अभी बात चीत चल ही रही थी कि एक युवक घर के भीतर गया और घर से तेजधार हथियार लेकर आया और उसके बेटे के सिर पर हमला कर दिया। घायल बेटे के सिर में 14 टांके लगे। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उनके बेटे के बयानों के आधार पर व मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी आज भी खुले आम घुम रहे है। उन्होंने पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी सुमित मोर का कहना है कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक को हिरासत में ले लिया है। अन्य की गिरफ्तारी के छापे मारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed