फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   नौकर को भेजा घर से सामान लाने, नौकर अलमारी से ले उड़ा ढाई लाख

नौकर को भेजा घर से सामान लाने, नौकर अलमारी से ले उड़ा ढाई लाख

Wed, 20 Mar 2019 09:19 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 20 Mar 2019 09:19 PM IST
विज्ञापन
नौकर को भेजा घर से सामान लाने, नौकर अलमारी से ले उड़ा ढाई लाख
अलमारी से ढाई लाख लेकर कारिंदा फरार
विज्ञापन

ढाबा मालिक ने घर की चाबी देकर भेजा था सामान लाने
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। ढाबे पर काम करने वाले कारिंदे ने मालिक के घर की अलमारी से ढाई लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। घटना का पता उस समय चला जब ढाबा मालिक दोपहर को घर गया। सूचना मिलने के बाद थाना दुगरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दुगरी के एमआईजी फ्लैट निवासी रुपिंदर शर्मा की शिकायत पर ढाबे पर काम करने वाले अजय पंडित के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दी गई शिकायत में रुपिंदर शर्मा ने बताया उसका एमआईजी फ्लैट में ही ढाबा है। वह ढाबे से कुछ ही दूरी पर फ्लैट में रहता है। ढाबे पर करीब सात से आठ लोग काम करते है। बीती सात फरवरी को उसने कारिंदे अजय पंडित को अपने घर की चाबी देकर सामान लाने के लिए भेजा था। वह घर पहुंचा और अलमारी के ताले तोड़ कर ढाई लाख रुपये भी चोरी कर लिए और सामान लेकर वापस ढाबे पर पहुंच गया। वहां आरोपी ने कहा कि वह कुछ समय में सामान लेकर आ रहा है। इसके बाद वह वापस ढाबे पर नहीं आया । दोपहर को जब रुपिंदर शर्मा घर गए तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी के ताले टूटे थे और अंदर से रुपये गायब थे। इसके बाद रुपिंदर नेशिकायत पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई अनवर मसीह ने बताया कि पीड़ित ने शिकायत तो पहले दे दी थी। मंगलवार को अपने बयान लिखवाए, जिसके बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed