फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी के दो मामलों में पांच लोग नामजद

विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी के दो मामलों में पांच लोग नामजद

Sat, 14 Jul 2018 10:28 PM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी के दो मामलों में पांच लोग नामजद
विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी, दो मामलों में पांच लोग नामजद
विज्ञापन

आरोपियों में एक महिला भी है शामिल, तलाश में छापामारी शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
मुल्लापुर दाखा (लुधियाना)। विदेश भेजने के नाम पर ठग ट्रैवल एजेंटों द्वारा भोले भाले लोगों को लगातार ठगे जाने के मामले सामने आ रहे है। थाना दाखा की पुलिस ने धोखाधड़ी के दो मामलों में पांच लोगों को नामजद किया है। इनमें एक महिला भी है। गांव जांगपुर के रहने वाले गुरजीत सिंह ने बताया कि उसकी बेटी हरमनजोत कौर विदेश जाना चाहती थी। उसने अपनी 12वीं तक की पढ़ाई पूरी कर ली और बाकी की पढ़ाई न्यूजीलैंड में करना चाहती थी। गांव में ही रहने वाली मनप्रीत कौर के साथ उनकी मुलाकात हुई तो उसने बताया कि उसका मामा बंगा में पार्षद है और वह अपने दोस्त अरुण के साथ मिल उसे विदेश भेज देगा। उन्होंने आरोपियों के साथ संपर्क किया और आरोपियों ने चार लाख रुपये की मांग की। उन्होंने चार लाख रुपये तो दे दिए, लेकिन उनकी बेटी को न्यूजीलैंड नहीं भेजा। जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में परमजीत सिंह, अरुण और मनप्रीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

दूसरे मामले में गांव पंडोरी के रहने वाले हरप्रीत सिंह ने पुलिस के पास शिकायत की कि उसका भाई संदीप सिंह, भाभी नवप्रीत कौर और भतीजी जसलीन कौर को विदेश भेजने के लिए एक अखबार में इश्तहार फढ़ा और मोहाली के राकेश रिखी से बात की। जो खुद को रुद्राक्ष ग्रुप का मालिक बताता था। उसने सोनी संधू नाम के एक शख्स को उनके घर भेजा और बात की कि तीनों को कनाडा भेजने के लिए आठ लाख तीस हजार रुपये लगेंगे। उन्होंने उसे पहले तीस हजार, फिर पांच लाख और तीन लाख रुपये दे दिए। जिसके बाद आरोपियों ने न तो उसे विदेश भेजा और उन ही उनके पैसे वापस दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed