फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   कार की टक्कर से एक्टिवा चालक युवती घायल

कार की टक्कर से एक्टिवा चालक युवती घायल

Thu, 01 Mar 2018 10:45 PM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
कार की टक्कर से एक्टिवा चालक युवती घायल
दो हादसों में बुजुर्ग और युवती घायल
विज्ञापन

दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
शहर में हुए दो सड़क हादसों में एक्टिवा सवार एक बुजुर्ग और युवती घायल हो गए। उनको दो अलग-अलग कारों ने टक्कर मार दी। घायलों की पहचान पूनम निवासी अमरपुरा बस्ती और दलबीर सिंह निवासी प्रताप नगर के तौर पर हुई है। दोनों को नौजवान वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया।
जीटी रोड पर मित्तल मॉल के पास सड़क पार कर रही एक्टिवा चालक युवती की कार से टक्कर हो गई। हादसे में युवती गंभीर घायल हो गई। सूचना मिलते ही नौजवान वेलफेयर सोसाइटी की एंबुलेंस सहायता टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घायल युवती पूनम को सिविल अस्पताल पहुंचाया। इस तरह बुधवार रात को जीटी रोड पर टीवीएस शोरूम के पास कार से टकराकर एक्टिवा चालक गंभीर घायल हो गया। समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य गौतम शर्मा, मनीष मित्तल एंबुलेंस समेत मौके पर पहुंचे और घायल व्यक्ति दलबीर सिंह को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। दोनों हादसों की जांच कर रही कोतवाली पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रजवाहे से मिले शव की पहचान, डूबने से मौत की आशंका
बठिंडा। गांव खेमुआना के रजवाहे से बुधवार दोपहर को बरामद एक व्यक्ति के शव की पहचान नौजवान वेलफेयर सोसाइटी ने करवा ली है। संस्था अध्यक्ष सोनू माहेश्वरी ने बताया कि मृतक की पहचान मंदर सिंह (32) निवासी गांव पदौहा (जिला बरनाला) के तौर पर हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि मंदर 26 फरवरी से लापता था। उसकी व्हील चेयर गांव समीप रजवाहे के पास से मिली थी और वहां उल्टी भी की हुई थी। इससे आशंका जताई जा रही है कि मृतक उल्टी करने के बाद मुंह साफ करने के लिए रजवाहे का पानी इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहा हो और इस बीच रजवाहे में डूबने से मौत हो गई हो। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed