{"_id":"5a8578b94f1c1baa1b8b7921","slug":"41518696633-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टारगेट किलिंग: हिंदू नेता अमित अरोड़ा पर हमले की जांच करने पहुंची NIA","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टारगेट किलिंग: हिंदू नेता अमित अरोड़ा पर हमले की जांच करने पहुंची NIA
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Thu, 15 Feb 2018 06:30 PM IST
विज्ञापन
एनआईए
पंजाब में सिलसिलेवार टारगेट किलिंग मामले में जांच करने में जुटी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआईए) की टीम वीरवार को दोबारा लुधियाना पहुंची। उन्होंने फिर से हिंदू नेता अमित अरोड़ा पर हुए जानलेवा हमले की जांच की। वह अमित अरोड़ा पर हुए हमले के सीन को दोबारा रिक्रिएट करने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे।
एनआईए की टीम ने पूरा सीन रिक्रिएट करने के बाद वहां आसपास के लोगों के साथ पूछताछ भी की। टीम ने अमित अरोड़ा, उनके साथ उस समय के गनमैन पंजाब पुलिस से बर्खास्त हो चुके ओम प्रकाश और अमित के पास काम करने वाले लड़के मनी को भी घटनास्थल पर बुलाया और पूछताछ की। उन्होंने अमित अरोड़ा से पूरे सीन के बारे में जानकारी हासिल की।
शिवसेना नेता अमित अरोड़ा ने बताया कि वीरवार सुबह एनआईए की टीम यहां पर आई थी। उन्होंने उन्हें भी घटनास्थल पर बुलाया था, जहां उन्हें गोली मारी गई थी। एनआईए की टीम के साथ सीबीआई के अधिकारी भी थे। पूरे मामले की जानकारी लेेने के बाद टीम ने पूरा सीन रीक्रिएट किया। उनके साथ आए मुलाजिमों ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शुक्रवार को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में उन्हें पेश होने के लिए कहा गया है। 3 फरवरी 2016 को बस्ती जोधेवाल के पास सूप पीते समय बाइक सवारों ने उन पर गोली चलाई थी। इसके बाद वह सीएमसी अस्पताल में कई दिनों तक दाखिल रहे थे। बाद में लुधियाना पुलिस ने इस मामले को फर्जी बताकर अमित अरोड़ा पर ही मामला दर्ज कर लिया था।