फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   नशापूर्ति के लिए करता था हेरोइन तस्करी का धंधा

नशापूर्ति के लिए करता था हेरोइन तस्करी का धंधा

Thu, 02 Nov 2017 10:26 PM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
नशापूर्ति के लिए करता था हेरोइन तस्करी का धंधा
नशे के लिए करने लगा तस्करी, काबू
विज्ञापन

आरोपी से दस ग्राम हेरोइन बरामद, एक दिन के पुलिस रिमांड पर
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
नशापूर्ति को पूरा करने के लिए एक व्यक्ति ने कामधंधा छोड़ कर तस्करी शुरू कर दी। वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपी को ट्रांसपोर्ट नगर कट के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से दस ग्राम हेरोइन बरामद की गई। थाना मोती नगर की पुलिस ने न्यू जनता नगर के रहने वाले हंस राज के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को वीरवार अदालत में पेश किया। कोर्ट ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

जांच अधिकारी एएसआई मंजीत सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने ट्रांसपोर्ट कट के पास नाकाबंदी की थी। इसी दौरान आरोपी वहां से अपने बाइक पर जा रहा था। पुलिस पार्टी को देख कर आरोपी घबरा गया और पीछे मुड़ने लगा। पुलिस ने आरोपी को काबू कर उसकी तलाशी ली। इस पर उसके पास दस ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया वह पहले एक फैक्टरी में काम करता था। इसी दौरान उसने नशा करना शुरू कर दिया। जब पैसे पूरे नहीं होते थे तो उसने फैक्टरी से काम छोड़ कर हेरोइन तस्करी का धंधा शुरू कर दिया। वह फोन के जरिये ही एक व्यक्ति से हेरोइन मंगवाता था। उसे न तो उसका नाम पता है और न ही उसके घर का पता। वह उसे सिर्फ फोन के जरिए संपर्क कर बस्ती जोधेवाल में हेरोइन मंगवाता और आगे सप्लाई करता था। पुलिस उसे हेरोइन देने वाले का पता लगाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed