{"_id":"5947fbf34f1c1b913a8b4729","slug":"41497889779-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर बाइपास से छीनी डस्टर कार बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जालंधर बाइपास से छीनी डस्टर कार बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार
Updated Mon, 19 Jun 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर बाईपास से छीनी डस्टर कार बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार
आरोपियों के कब्जे से खिलौना पिस्तौल और तेजधार हथियार बरामद
एक आरोपी के घर से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ भी मिला
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
जालंधर बाईपास से रविवार सुबह हथियार दिखाकर डस्टर कार को लूटने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को हैबोवाल इलाके से पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लूटी हुई कार, वारदात में इस्तेमाल की गई कार और तेजधार हथियार बरामद किए गए हैं। इस मामले में चंद्र नगर निवासी लविश कुमार, गुरदासपुर के मंदीप मसीह, गुरदासपुर के गांव रोडी निवासी सागर मसीह, शैली कुमार और सुनील कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस कमिश्नर आरएन ढोके ने कहा कि रविवार सुबह नई दिल्ली स्थित हाशमी मार्ग मंडी के नाभा हाउस में रहने वाला मुकेश कुमार अपने मौसी के बेटे प्रवीण कुमार के साथ जालंधर से दिल्ली जा रहा था। जालंधर बाईपास पर एक खोके से पानी की बोतल लेने के लिए रुके। आरोपी पीछे से कार में आए और हथियार दिखाकर उनकी डस्टर कार लेकर फरार हो गए। कार में मुकेश का लैपटॉप, मोबाइल फोन और कपड़े वाला बैग भी था। मुकेश ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। डीसीपी गगनअजीत सिंह की अगवाई में जांच शुरू हुई। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी हैबोवाल इलाके में हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि आरोपी लविश कुमार के घर से छापामारी के दौरान भारी मात्रा में नशीला पदार्थ भी बरामद किया गया है। आरोपी मंदीप मसीह, शैली कुमार, सागर मसीह और लविश कुमार के खिलाफ अलग-अलग थानों में मामले दर्ज हैं।
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि आरोपी मंदीप और सागर रिश्तेदारी में भाई हैं। आरोपी शैली कुमार 2016 में मंदीप मसीह को गुरदासपुर के कॉलेज में मिला है। सुनील और लविश दोस्त हैं। पूछताछ में पता चला कि आरोपी लूटी हुई कार से बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।