{"_id":"5cd5b04ebdec22071d1be3f4","slug":"31557508174-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब रोडवेज की बस ने बाइक सवार को कुचला, गुस्साई भीड़ ने बस फूंकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब रोडवेज की बस ने बाइक सवार को कुचला, गुस्साई भीड़ ने बस फूंकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज बस ने बाइक सवार को कुचला, गुस्साई भीड़ ने बस फूंकी
बाइक सवार को काफी दूर तक घसीटते ले गई बस, पत्थर मार पहले तोड़े शीशे
सूचना मिलने के काफी देर बाद पहुंची पुलिस, लाठीचार्ज कर भगाए प्रदर्शनकारी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। बस्ती जोधेवाल निर्माणाधीन पुल के पास वीरवार की सुबह पंजाब रोडवेज की एक तेज रफ्तार बस ने बुलेट बाइक सवार सुभाष नगर के रहने वाले अरविंद भूषण उर्फ जोनी (44) व्यक्ति को कुचल दिया। बस बाइक सवार को काफी दूर तक घसीटते ले गई। जिससे अरविंद बुरी तरह से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने पहले रोड जाम कर प्रदर्शन किया और बाद में भीड़ ने बस में तोड़ फोड़ कर दी। जिससे बस में सवार सवारियों ने जल्द बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। इसी दौरान गुस्साई भीड़ ने बस को आग लगा दी। देखते ही देखते बस सड़क के बीच धू धू कर जलने लगी। इसी दौरान किसी ने इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलने के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन बस पूरी तरह से जल चुकी थी। चालक बस छोड़ कर मौके से फरार होने में कामयाब हो गया।
सुभाष नगर इलाके में स्कूल चलाने वाले अरविंद भूषण की छह साल और छह महीने की दो बेटियां है। उनके पिता सुरजीत सिंह बैंक से रिटायर्ड मैनेजर है। अरविंद अपने माता पिता का इकलौता बेटा था और घर की पूरी जिम्मेदारी उस पर थी। वीरवार सुबह वह अपनी बेटी की दवाई लेने के लिए बाइक पर सुंदर नगर के लिए निकला था। जैसे ही वह निर्माणाधीन पुल के पास टीवीएस शोरूम के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही पंजाब रोडवेज की बस ने उसे कुचल दिया। बस यहीं नहीं रुकी। बस चालक बाइक सवार को काफी दूर तक घसीटती चली गई। जिससे मौके पर ही अरविंद की मौत हो गई।
दर्दनाक हादसा देख भड़क गए लोग
अरविंद की मौत की सूचना मिलते ही सुभाष नगर इलाके के लोग वहां इकट्ठा हो गए। लोगों ने वहां पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों ने पुल का निर्माण करने वाली कंपनी और पंजाब पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन शुरु कर दिया। इसी दौरान चौक के पास काफी बड़ा जाम लग गया। प्रदर्शनकारियों को उग्र होता देख वहां के शोरूम बंद हो गए और दुकानें बंद कर दुकानदार बाहर आ गए। इसी दौरान प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए बस पर पत्थर मारने लग गए। पत्थर पड़ते ही बस में सवार सवारियों ने बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। इस बीच ड्राइवर भी वहां से फरार हो गया। लोगों ने पत्थरबाजी कर शीशे तोड़ दिए और देखते ही देखते बस को आग लगा दी।
विज्ञापन
घटना के काफी समय बाद पहुंची पुलिस
हादसा सुबह करीब साढ़े नौ और दस बजे हुआ। सूचना मिलने के बाद पहले तो चौक पर खड़े चार ट्रैफिक के मुलाजिम पहुंचे। मुलाजिम जब लोगों को शव साइड पर कर जाम खुलवाने के बातें करने लगे तो लोग गुस्सा गए और उन्होंने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसी दौरान कुछ और मुलाजिम आए, लेकिन भीड़ ज्यादा थी और उग्र हो रही थी। जब लोगों ने पत्थर मारे तो पुलिस बेबस खड़ी देखती रही। इसी दौरान जब सीनियर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने लोगों को खदेड़ कर वहां से भगाया। लोगों को आरोप था कि एक तो पुलिस घटनास्थल पर देरी से पहुंची और दूसरे आकर दुर्व्यवहार करने लगी। उन्होंने आरोप लगाया कि काफी समय तक बस का ड्राइवर वहां मौजूद था, लेकिन पुलिस के आने के बाद वह फरार हो गया।
नहीं है कोई कट, सड़क पर ही पड़ा है कूड़ा
पुल का निर्माण करने वाली कंपनी ने निर्माण कार्य तो शुरू कर दिया, लेकिन सर्विस लाइन को पूरी तरह से शुरू नहीं किया। लोगों ने कहा कि चौक के आसपास कोई कट नहीं है। लोग ऊपर से घूमने की बजाय रांग साइड ही आते जाते हैं। बड़े वाहन भी स्पीड धीरे चलाने की बजाय तेजी से निकलते है। सर्विस लाइन गलियों के पास से निकलती है और बड़े वाहन भी सर्विस लाइन से ही गुजर रहे हैं। इस कारण रोजाना हादसे हो रहे हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि सर्विस लाइन पर ही कूड़े का ढेर पड़ा है। नगर निगम के वाहन सड़क के बीचों बीच रोक कर कूड़ा भरने लगते हैं। जिस कारण भी आवाजाही खराब होती है और जाम के साथ साथ कई वाहन आपस में टकराते है।
बस ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज
एसीपी दविंदर चौधरी ने बताया कि पुलिस ने फिलहाल बस ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने कहा कि वह पीड़ित परिवार के सदस्यों से बात कर रहे थे कि शरारती तत्वों ने बस में तोड़ फोड़ कर दी और एक दम से आग लगा दी। जल्द ही उनके खिलाफ भी बनती कार्रवाई की जाएगी।