फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   मामले सरपंच द्वारा एससी परिवार को पीटने का

मामले सरपंच द्वारा एससी परिवार को पीटने का

Wed, 09 Jan 2019 10:18 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 09 Jan 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
मामले सरपंच द्वारा एससी परिवार को पीटने का
एससी कमीशन को रिपोर्ट देने से पहले होगी दोबारा जांच
विज्ञापन

डेरा मीर मीरा में कांग्रेस सरपंच की ओर से एससी परिवार को पीटने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब। डेरा मीर मीरा में कांग्रेस सरपंच की ओर से एससी परिवार को पीटने के मामले ने एक नया मोड़ लिया है। इस मामले की पूरी रिपोर्ट एससी कमीशन को आज चंडीगढ़ सेक्ट्रीएट में सौंपी जानी थी किंतु इससे पहले इस मामले की दोबारा जांच शुरू कर दी गई है, जिसकी जांच एसपी हेड क्वार्टर करेंगे तभी जाकर मामले की रिपोर्ट एससी कमीशन को सौंपी जाएगी।
इस बारे एएसपी डॉ. रवजोत गरेवाल ने कहा कि इस मामले की पुन जांच एसपीएच करेंगे तभी जाकर रिपोर्ट कमीशन को सौंपी जा सकेगी। ज्ञात रहे कि इस मामले में भले ही गत 4 जनवरी को एससी कमीशन के दो सदस्यों राजकुमार हंस व दर्शन सिंह ने सिविल अस्तपताल में पीड़ितों परिवार का हाल जान स्थानीय पुलिस प्रशासन की ढीली कारगुजारी पर कई सवाल खड़े किए थे और यह फटकार भी लगाई थी कि इस मामले में आरोपी पक्ष पर धारा-307 के तहत मामला दर्ज क्यों नहीं किया गया। फतेहगढ़ साहिब के एसएचओ रुपिंदर सिंह को धारा में इजाफा कर बाकी आरोपियों पर भी मामला दर्ज कर चंडीगढ़ आफिस में 10 जनवरी तक जानकारी दी जाए। कुल मिलाकर 10 जनवरी को सौंपी जाने वाली पूरे मामले की रिपोर्ट दोबारा जांच से पहले नहीं भेजी जाएगी।
विज्ञापन

परिवार ने अस्पताल में मांगी सुरक्षा
अस्पताल में दाखिल पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बताया कि वह अस्पताल में भी सुरक्षित नहीं है विरोधी पक्ष के लोगों से उनको अपनी जान का खतरा है उन्हें अस्पताल में सुरक्षा प्रदान की जाए। कुछ दिन पहले गांव में उन्हें रात को रोटी देने के लिए आए दो युवकों पर विरोधी पक्ष ने हमला कर उनकी कार तोड़ दी थी और घटना बारे पुलिस को भी सूचना दी गई है, जिसकी पुलिस अभी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संविधान बचाओ कमेटी मुफ्त लड़ेगी केस
उधर, इस मामले में एक ही परिवार के गंभीर जख्मियों के जख्मों पर मलहम लगाने के लिए संविधान बचाओ, देश बचाओ संघर्ष कमेटी के पंजाब अध्यक्ष एडवोकेट धरमिंदर सिंह लांबा और जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह, शमशेर सिंह, गुरदीप सिंह व बलवंत सिंह अस्पताल पहुंचे, जहां एडवोकेट लांबा ने कहा कि उनकी कमेटी में रिटायर्ड पुलिस अधिकारी व पढ़े लिखे लोग हैं। पीड़ित परिवार का केस मुफ्त में लड़ा जाएगा और जिले के डीसी व एसएसपी को मिलकर पीड़ितों की मांग पर धारा 307 के तहत कार्रवाई करवाई जाएगी। अगर प्रशासन ने पीड़ितों की मांग पर धारा में इजाफा नहीं किया तो तीखा संघर्ष भी शुरू किया जाएगा।

फोटो कैप्शन-09जीबीजीपी03- फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल में जख्मी लोगों का हाल जानते हुए संविधान बचाओ कमेटी के अध्यक्ष धरमिंदर सिंह लांबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed