{"_id":"5bfd74dfbdec2241a87492c8","slug":"31543337183-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहगिरों से लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन सदस्य काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राहगिरों से लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन सदस्य काबू
Updated Tue, 27 Nov 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूट करने वाले गैंग के 3 सदस्य काबू
लूटे के 35 मोबाइल फोन और 3 मोटरसाइकिल बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। शहर में हथियार के बल पर मोबाइल लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से राहगिरों से लूटे गए 35 मोबाइल फोन और 3 चोरी के मोटरसाइकिल बरामद किए है। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी नशा करने के आदी है और नशे के लिए लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। इसमें दो आरोपियों के खिलाफ पहले से 9 मामले दर्ज है।
एडीसीपी रतन बराड़ नेे बताया कि क्राइम ब्रांच में तैनात एएसआई बूटा सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर भामिया रोड स्थित तिकोना पार्क के पास नाकाबंदी की थी। पुलिस ने शक के आधार पर गांव जमालपुर निवासी सतविंदर सिंह उर्फ दीपक, जमालपुर अवाना निवासी गुरसेवक सिंह उर्फ हैरी और भामिया रोड निवासी अनुज उर्फ काका को हिरासत में लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के पास से 35 मोबाइल फोन बरामद किए। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने माना कि वह लोगों से हथियार के बल पर लूटपाट करते है। अभी तक 35 से ज्यादा वारदात को अंजाम दे चुके है। आरोपी मोती नगर, शेरपुर, ढंडारी कलां, सेक्टर 32 व 39 और ताजपुर रोड पर वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की 3 मोटरसाइकिल भी बरामद की है। आरोपी अनुज कुमार के खिलाफ थाना जमालपुर में पहले से 6 मामले और पसतविंदर सिंह उर्फ दीपक के खिलाफ 3 मामले दर्ज है। तीनों आरोपियों के अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकी उनसे और जानकारी हासिल की जा सके।