फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   आरएसएस नेता गोसाईं हत्याकांड

आरएसएस नेता गोसाईं हत्याकांड

Thu, 02 Nov 2017 10:30 PM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
आरएसएस नेता गोसाईं हत्याकांड
आरएसएस नेता गोसाईं हत्याकांड
विज्ञापन

बाइक चोरी करने वाले का स्कैच जारी
आरोपी की सूचना देने वाले को पांच लाख के इनाम की घोषणा
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
कैलाश नगर की गगनदीप कालोनी में आरएसएस नेता रविंदर गोसाईं की हत्या मामले में पुलिस ठोस सबूत मिलने का दावा कर रही है।
पुलिस कमिश्नर आरएन ढोके ने बताया कि हत्याकांड में इस्तेमाल की गई चोरी की बाइक को ढोलेवाल इलाके से चोरी करने वाले एक युवक की सीसीटीवी फुटेज उनके हाथ लगी है। सीसीटीवी फुटेज में बाइक चोरी करने वाला पगड़ीधारी है। उसने क्रीम कलर की पेंट और नीले रंग की शर्ट पहनी हुई है। पुलिस ने उसकी जानकारी देने वाले को पांच लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा भी की है।
17 अक्तूबर को आरएसएस नेता रविंदर गोसाईं की बाइक सवार दो युवकों ने गोलियां मार हत्या कर दी थी। पुलिस को आसपास से एक सीसीटीवी फुटेज मिली। इससे पता चला कि हत्यारे एक काले-पीले रंग की बाइक पर थे। पुलिस को बाइक अगले दिन नेशनल हाईवे-1 पर झाड़ियों में खड़ी मिली। नंबर को ट्रेस करने के बाद पता चला कि वह बाइक वारदात के आठ दिन पहले ढोलेवाल के इलाके से चोरी हुई थी। उसके बाद से पुलिस ढोलेवाल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक कर रही थी।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि उक्त व्यक्ति पकड़ में आता है तो रविंदर गोसाईं हत्याकांड में बड़ा खुलासा हो सकता है। फुटेज में चेहरा साफ नहीं दिखाई दे रहा था इसलिए एक्सपर्ट से उसका स्कैच तैयार करवाया गया है। उसकी पहचान के लिए पंजाब के हर थाने में उसकी फोटो और स्कैच भेज दिया गया है। ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर का कहना है कि रविंदर गोंसाई की हत्या के मामले को हल करने में पुलिस की अलग-अलग टीमें लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed