फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   संदिग्ध हालात में प्रापर्टी डीलर ने खुद को मारी गोली

संदिग्ध हालात में प्रापर्टी डीलर ने खुद को मारी गोली

Tue, 04 Jul 2017 10:07 PM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में प्रापर्टी डीलर ने खुद को मारी गोली
प्रापर्टी डीलर ने खुद को मारी गोली, भर्ती
विज्ञापन

लुधियाना।
कुछ दिन पहले अपनी सुरक्षा के लिए लाए गए रिवाल्वर से शिमलापुरी के क्वालिटी चौक में रहने वाले अभिषेक (35) ने सोमवार की देर रात को संदिग्ध हालात में खुद को गोली मार ली। गोली उसके पेट में लगी, जिससे वह घायल हो गया। घटना के समय अभिषेक की मां घर में अकेली थी। किसी तरह से घायल अभिषेक को पास के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से डाक्टरों ने उसकी हालत को देखते उसे डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलने के बाद ए़डीसीपी 2 संदीप गर्ग और थाना शिमलापुरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

थाना शिमलापुरी के एसएचओ इंस्पेक्टर मोहम्मद जमील ने कहा कि अभिषेक प्रापर्टी डिलिंग का काम करता है। वह कुछ दिन पहले ही अपने लिए नया लाइसेंसी रिवाल्वर खरीद कर लाया था। सोमवार को उसके पारिवारिक सदस्य किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। उसकी मां अकेली घर थी। इसी दौरान अभिषेक आया और उसने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद के पेट में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही मां घटनास्थल पर गई तो अभिषेक खून से लथपथ पड़ा हुआ था। उसने तुरंत किसी तरीके अभिषेक को अस्पताल पहुंचाया। इंस्पेक्टर मोहम्मद जमील ने बताया अभी तक अभिषेक होश में नहीं आया है। उसके होश में आने के बाद ही पता चलेगा कि उसने खुद को गोली क्यों मारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed