फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   गेहुँ की लूट

गेहुँ की लूट

Fri, 08 Mar 2019 09:35 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 08 Mar 2019 09:35 PM IST
विज्ञापन
गेहुँ की लूट
चौकीदारों को बंधक बना 13 लाख का गेहूं लूटा
विज्ञापन

पनसप के गोदाम में करीब 15 नकाबपोश बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। कस्बा महलकलां के नजदीक पनसप गोदाम के पांच चौकीदारों को बंधक बनाकर करीब 15 नकाबपोश बदमाशों ने गेहूं की 1350 बोरियां लूट लीं। लूटे गए गेहूं की कीमत करीब 13 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और पनसप अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना की जांच करने के के बाद थाना महलकलां पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
कस्बा महलकलां स्थित पनसप गोदाम में तैनात चौकीदार गुरनाम सिंह, रणजीत सिंह, बलौर सिंह, गुरतेज सिंह, चित्र बहादुर ने पुलिस व संबंधित पनसप अधिकारियों की उपस्थिति में बताया कि वीरवार की रात एक बजे ट्रकों में सवार 15 अज्ञात नकाबपोश बदमाश गोदाम में दाखिल हुए। बदमाशों ने असलहों के बल पर चौकीदारों को काबू कर लिया। इसके बाद रस्सियों से बांध एक कमरे में बंदकर मोबाइल फोन छीन लिए। बदमाशों ने दो ट्रकों में गेहूं की करीब 1350 बोरियां लाद लीं। इसके बाद बदमाश ट्रकों में सवार होकर फरार हो गए।
विज्ञापन

किसी तरह मुक्त होने के बाद चौकीदारों ने महलकलां पनसप के इंस्पेक्टर हरदीप सिंह को सूचित किया। इस पर उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों को। सूचना मिलने पर थाना महलकलां की पुलिस पार्टी ने जायजा लिया। घटनास्थल पर पहुंचे पनसफ डीएम मनप्रीत सिंह बरनाला, इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह सेखों ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। स्पेशल ब्रांच बरनाला से पहुंचे डीएसपी परमिंदर सिंह, एएसआई हरबंस सिंह, एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर वहां से एक छुरी, एक बोरियां उठाने वाली चिटकनी आदि सबूत एकत्र किए है। डीएसपी ने बताया चौकीदारों के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें बनाई जा रही है। बदमाशों का सुराग लगाकर उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed