फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   लोगों से पैसे मांग रहे बच्चे को टोल प्लाजा कर्मियों ने पेड़ से बांधा

लोगों से पैसे मांग रहे बच्चे को टोल प्लाजा कर्मियों ने पेड़ से बांधा

Sat, 02 Mar 2019 10:11 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 02 Mar 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
लोगों से पैसे मांग रहे बच्चे को टोल प्लाजा कर्मियों ने पेड़ से बांधा
पैसे मांग रहे बच्चे को प्लाजा मुलाजिमों ने पेड़ से बांधा
विज्ञापन

राहगीर ने आकर रस्सी खोली, हाथ पर पड़ गए लाल निशान
शिकायत मिलने के बाद आरोपियों पर होगी कार्रवाई: पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। लोगों से पैसे मांग रहे एक बच्चे को लाडोवाल टोल प्लाजा कर्मचारियों ने पकड़ लिया और रस्सी से हाथ जकड़ने के बाद उसे पेड़ से बांध दिया। दोनों कर्मचारियों ने बच्चे पर जरा सा भी तरस नहीं खाया। टोल प्लाजा पर्ची कटवाने के लिए लाइन में लगे एक व्यक्ति ने मामले की जानकारी मिलने पर साथी के साथ इसका विरोध किया। टोल प्लाजा वालों से कहासुनी के बाद उसने बच्चे को खोला। उसने टोल प्लाजा कर्मचारियों को काफी फटकार लगाई और इसकी जानकारी टोल प्लाजा अधिकारियों को दी। पुलिस के पास किसी ने कोई शिकायत नहीं की है।
टोल प्लाजा के पास बनी झुग्गियों में रहने वाले बच्चे अक्सर वहां लोगों से पैसे मांगते हैं। टोल प्लाजा कर्मचारियों को कई बार बच्चों को भगाया, लेकिन कोई नहीं मानता था। शनिवार की सुबह एक बच्चे को टोल प्लाजा के दो कर्मचारियों ने पकड़ कर हाथ बांध दिए। इसके बाद उसे पेड़ के साथ बांध कर पैसे छीन लिए। वहां से गुजर रहे दो युवकों ने उसे देखा। इसी दौरान एक युवक ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया और दूसरे ने बच्चे के हाथ खोले। बच्चे के हाथ पर लाल निशान पड़ गए थे। इसके बाद दोनों युवकों की टोल प्लाजा कर्मचारियों के साथ बहस हो गई।
विज्ञापन

टोल प्लाजा कर्मचारियों ने तर्क दिया कि बच्चे को कई बार पैसे मांगने से रोका गया था लेकिन वह बाज नहीं आ रहा था। बच्चे ने दोनों युवकों को बताया कि आरोपियों ने उसके पैसे भी छीन लिए है। दोनों युवकों ने बच्चे के पैसे भी वापस करवाए। इसके बाद दोनों युवकों ने टोल प्लाजा अधिकारियों के पास इसकी शिकायत की। बताया जा रहा है कि टोल प्लाजा अधिकारियों ने दोनों युवकों को तत्काल प्रभाव से नौकरी से निकाल दिया। टोल प्लाजा अधिकारियों का कहना है कि जांच की जा रही है। थाना लाडोवाल पुलिस का कहना है कि उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed